राष्ट्रपति जिनपिंग को हटाने बीजिंग में पहली बार लगे बैनर, घबराई सरकार ने दिए तुरंत हटवाने के निर्देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजिंग 14 अक्टूबर 2022। चीन में मौजूदा सरकार के खिलाफ असंतोष पनपने के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार को बीजिंग में दुकानों के बाहर अचानक कई बैनर नजर आने लगे। उनमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पद से हटाने और कोरोना पाबंदियां खत्म करने जैसे कई नारे लिखे हुए थे। यह पहला मौका है जब जिनपिंग के खिलाफ ऐसे बैनर नजर आए हैं। चीन की राजधानी बीजिंग की सड़कों पर इन बैनरों की कई तस्वीरें व वीडियो ट्विटर पर कल तेजी से वायरल हुए। ट्विटर चीन में ब्लॉक है। जिनपिंग के खिलाफ सोशल मीडिया में नाराजगी तब खुलकर सामने आई है, जब चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का 10 साल में दो बार होने वाला सम्मेलन शुरू होने वाला है। 

इन बैनरों पर राष्ट्रपति जिनपिंग को पद से हटाने और कठोर कोरोना पाबंदियां खत्म करने की मांग की गई थी। सोशल मीडिया में वायरल ये बैनर बीजिंग के उत्तर-पश्चिमी हैडियन जिले में टंगे नजर आए थे। कुछ ही समय में स्थानीय प्रशासन ने उन्हें हटवा दिया, लेकिन तब तक इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में फैल चुकी थी। 

जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल की तैयारी
जिनपिंग का यह विरोध इसलिए अहम है, क्योंकि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी आगामी 20 वें सम्मेलन में राष्ट्रपति के तौर पर उनके तीसरे कार्यकाल पर मुहर लगाने जा रही है। बीजिंग में होने वाले इस सम्मेलन को लेकर चीन की सरकारी एजेंसियां व अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। इसलिए जैसे ही ये बैनर दिखे, उन्हें तत्काल हटा दिया गया। 

हमें खाना चाहिए, लॉकडाउन नहीं
वायरल वीडियो में से एक पर लिखा था, ‘हम कोविड परीक्षण नहीं चाहते हैं, हमें खाना चाहिए। हम लॉकडाउन नहीं चाहते हैं, हम मुक्त होना चाहते हैं।’ बता दें, चीन में शून्य कोविड नीति लागू होने के कारण अलग अलग इलाकों में बार-बार लॉक डाउन लगाया जा रहा है। इससे कारोबारियों व आम लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे चीन के लोग निराश हैं।  

चीनी पुलिस ने वीचैट पर नहीं दिया जवाब
न्यूज एजेंसियों ने जिनपिंग विरोधी बैनरों को लेकर जब चीन की पुलिस से उसके आधिकारिक वीचैट के जरिए संपर्क कर प्रतिक्रिया जानना चाही तो किया गया तो कोई जवाब नहीं दिया गया। चीन में इंटरनेट पर कड़ा पहरा है। सोशल मीडिया पर भी पाबंदी है। 

Leave a Reply

Next Post

यूपी में बाढ़ संकट की चपेट में 13 गांव, अयोध्या में उफान पर सरयू, डूबे घर-मकान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 14 अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। लाखों लोग इससे प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री योगी दौरा करके स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा वह स्वयं जरूरी सामानों का वितरण करा रहे हैं। अयोध्या जिले में सरयू की […]

You May Like

फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस