धान के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 हजार क्विंटल से ज्यादा धान जब्त

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

जांजगीर-चांपा। प्रदेश के अलग-अगल जगहों से धान के अवैध भंडारण की लगातार खबरें आ रही है। गरियाबंद में जिला प्रशासन की टीम ने जहां एक किसान के घर से 200 बोरा धान जब्त किया। वहीं, जांजगीर चांपा में 2 हजार क्विंटल धान जब्त किया है। प्रारंभिक जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने दबिश देकर धान के अवैध भंडारण का खुलासा किया।

मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की टीम ने अकलतरा के कटघरी की ओम शान्ति राइस मिल में छापा मार कर 3 सौ बोरी धान जब्त किया। इसके अलावा टीम ने फगुरम की लक्ष्मीनारायण राइस मिल और नवागढ़ के चौराभाठा गांव में अवैध धान जब्त कर कार्रवाई की है। बता दें कि जिले में अब तक 6 हजार 8 सौ 26 बोरी धान जब्त किया जा चुका है।

ओड़िशा का 3300 बोरा धान जब्त

गरियाबंद में दोपहर बाद फिर से जिला प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 3300 बोरा धान जब्त किया है। ओडिशा सीमा के ढोररा और भरवामुड़ा में 5 ठिकानों दबिश देकर टीम ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि ओड़िशा सीमा पर 11 नाके बनाए गए हैं। जहां पर लगातार अवैध धान के परिवहन की खबरें आ रही है।

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर 1 दिसबंर से धान की खरीदी शुरू होगी। इसे देखते हुए प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी कर आने—जाने वाले ट्रकों की सधन जांच की जा रही है। वहीं, मुखबीर की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तत्काल कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

लाश पर लगाया 30 हजार का जुर्माना, राशि जमा करने बाद अंतिम संस्कार का फरमान किया जारी समाज ने

शेयर करेजशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक समाजसेवी की लाश पर 30 हजार रुपए जुर्माना लगाए जाने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। वहीं, जुर्माना नहीं देने पर समाज ने अर्थी को कांधा देने से भी इनकार कर दिया। हालांकि गायत्री परिवार ने शव के अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं