कांग्रेस नेताओं पर हमला कराने वाले पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो नगर पालिका भाटापारा के प्रशासक को हटाया जाए

Indiareporter Live
शेयर करे

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को करारी हार दिख रही इसलिए भाजपा नेता बौखलाकर गुंडागर्दी कर रहे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 16 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेताओं पर प्राणघातक हमला किया है। गुंडागर्दी की है यह बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि तत्काल शिवरतन शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए और असंवैधानिक कार्य करने वाले पालिका के प्रशासक को हटाया जाए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में अपनी करारी हार दिख रही है इसलिए भाजपा नेता बौखलाहट में कांग्रेस नेताओं पर हमला करवा रहे हैं गुंडागर्दी कर रहे हैं लोकतंत्र की गला घोट रहे हैं। प्रदेश के निकायों में प्रशासक नियुक्त किया गया है जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है उसके बावजूद भाटापारा नगर पालिका के प्रशासक ने किस नियम के तहत पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा जो वर्तमान में किसी पद में नहीं है उन्हें लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया जबकि यह अधिकार स्थानीय विधायक का है।कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो भाजपा नेता पूर्व विधायक  शर्मा ने भाजपा के गुंडों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया है उनके साथ मारपीट की है उन्हें लहूलुहान की है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के 1 साल में ही भाजपा नेताओं के सिर में सत्ता अहंकार चढ़कर तांडव कर रहा।सरकार के मंत्री महिलाओं की हेकड़ी निकालेने और पुलिस से फेकवाने की धमकी देते हैं। भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विपक्षी दल के नेताओं पर प्राण घातक हमला करते हैं। भाजपा के भिलाई विधायक जनता के गल को दबाते हैं।विधायक ईश्वर साहू का पुत्र आदिवासी युवा के साथ मारपीट करते है कांकेर सांसद फोन पर गाली गलौज करते हैं इतना अहंकार किस काम का जो जनता चुनी है वही जनता इस सरकार में बैठे लोगों का अहंकार नगरी निकाय चुनाव में तोड़ेगी।

Leave a Reply

Next Post

'स्पेडेक्स मिशन' के तहत उपग्रहों की सफल 'डॉकिंग', भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 जनवरी 2025। भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और लंबी छलांग लगाकर विश्व के चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार सुबह इतिहास रच दिया। इसरो ने दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं