किग़्रिस्तान में छत्तीसगढ़ के 500 मेडिकल स्टूडेंट की फंसे होने की खबर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर ।  कोरोना वायरस के मामले भारत समेत दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं. इसको देखते हुए पूरी दुनिया की बड़ी आबादी घरों के अंदर ‘कैद’ है. भारत ने 30 राज्यों में लॉकडाउन कर दिया है. वहीं, तीन ऐसे राज्य हैं, जहां पर लॉकडाउन के बाद कर्फ्यू भी लगाया गया है.

वहीँ खबर आ रही है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए किग़्रिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के 500 मेडिकल स्टूडेंट, जिसमें कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह का बेटा भी शामिल है, भारत आना चाहते हैं लिहाजा उन्हें वहाँ से लाने बृहस्पति ने राज्यपाल को पत्र लिखकर भारत सरकार से अनुरोध करने का आग्रह किया है. विधायक के पत्र मिलते ही राज्यपाल इन सभी स्टूडेंट को भारत लाने विदेश मंत्री एस जयशंकर को चिट्ठी लिखी है.

राज्यपाल अनुसुईया उईके का पत्र –

मुझे श्री बृहस्पत सिंह, विधायक विधानसभा क्षेत्र कमांक-7, रामानुजगंज जिला बलरामपुर – रामानुजगंज छत्तीसगढ़ का पत्र एवं छत्तीसगढ़ के 80 छात्रों की सूची भेजी है जो कि इस पत्र के साथ संलग्न कर भेज रही हूँ.

उल्लेखित है कि ये सभी छात्र इस समय किर्गिस्तान में मेडिकल कालेज में अध्ययनरत हैं जो छत्तीसगढ़ प्रदेश के हैं और कोरोना वायरस के खतरे से बचने और अपने परिजनों के साथ रहने के लिये भारत आना चाहते हैं. वर्तमान में ये सभी किर्गिस्तान में फंसे हुए हैं.

विधायक ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि किर्गिस्तान में इस समय करीब 500 छात्र एवं हजारों की संख्या में भारतीय नागरिक हैं जो कि भारत आना चाहते हैं. विधायक ने भारतीयों छात्रों/नागरिकों को किर्गिस्तान से भारत लाने की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है.

अतएव आपसे अनुरोध है कि सभी इच्छुक भारतीय छात्रों एवं नागरिकों को शीघ्र भारत लाने के लिये आवश्यक कार्यवाही करने अथवा आवश्यकतानुसार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कष्ट करें.

Leave a Reply

Next Post

'अगले 3 दिनों तक पूरे UP में लॉकडाउन लागू, संवेदनशील इलाकों में लग सकता है कर्फ्यू'

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्‍ली: कोरोना वायरस  के मुद्दे पर यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि 25 से 27 मार्च तक यूपी के सभी 75 जिलों में लॉकडाउन लागू किया जाएगा. उल्‍लेखनीय है कि पहले 25 मार्च तक 18 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. उसको […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान