आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या, 9 साल बाद आरोपी आशिक गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे

आरोपी पत्नी को पहले हो चुकी है जेल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मनेन्द्रगढ़। हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या के आरोप में 9 साल से आरोपी फरार चल रहा था। वहीं मामले में मृतक की पत्नी पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है। मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का मामला है जहां एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी।

बता दें कि 6 फरवरी 2010 को दूध में जहर देकर पति की हत्या करने का यह मामला है। मामले में मनेंद्रगढ़ के काली मंदिर रोड में रहने वाले आरोपी पत्नी सुधा चौहान की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है, पत्नी ने अपने आशिक रामकृष्ण मिश्रा के साथ पति अरविंद चौहान को मारने की साजिश रची थी। इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश लंबे अरसे से पुलिस को थी। 9 साल बाद पत्नी का आशिक पेंड्रा के सेवरा से गिरफ्तार हुआ है। आरोपी पत्नी सुधा चौहान को आजीवन कारावास हो चुका है जो अंबिकापुर जेल में सजा काट रही है।

इस पुराने मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, मनेन्द्रगढ़ थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ होने के बाद तेजनाथ सिंह पुराने मामलों पर कार्यवाही कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

चित्रकोट में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा जवान तैनात, प्रत्याशियों ने किया मतदान

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव बस्तर : चित्रकोट में वोटिंग जारी है। चित्रकोट उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप ने कोड़ेबेड़ा पोलिंग बूथ पर एपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद लच्छूराम कश्यप ने अपनी जीत का दावा किया। इससे पहले चित्रकोट से कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम इरपा के मतदान […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस