किसानों को रबी फसलों के लिए 518.20 करोड़ की बीमा दावा राशि का भुगतान : राज्य के सवा लाख से अधिक कृषक लाभान्वित

indiareporterlive
शेयर करे

बेमेतरा जिले के किसानों को सर्वाधिक 215 करोड़ का भुगतान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 26 अगस्त 2020। रबी मौसम वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राज्य के एक लाख 25 हजार 388 कृषकों को अब तक 518 करोड़ 20 लाख 74 हजार रूपए की दावा राशि का भुगतान किया जा चुका है। रबी फसलों की बीमा का सर्वाधिक लाभ राज्य के बेमेतरा जिले के किसानों को मिला है। बेमेतरा जिले के 39 हजार 740 कृषकों को 215 करोड़ 19 लाख 35 हजार रूपए की दावा राशि प्रदाय की गई है। राजनांदगांव जिला रबी फसल बीमा दावा के मामले में प्रदेश में दूसरे नम्बर पर है। राजनांदगांव जिले में रबी फसलों के बीमा के तहत 37 हजार 485 किसानों को 162 करोड़ 93 लाख एक हजार रूपए की दावा राशि का भुगतान हुआ है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में रबी फसलों की क्षति के एवज में बलरामपुर जिले के 537 कृषकों को 30 लाख 58 हजार रूपए की दावा राशि का भुगतान किया गया है। इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले के 60 कृषकों को एक लाख 67 हजार रूपए, जशपुर जिले के 24 कृषकों को 30 हजार रूपए, कवर्धा जिले के 28 हजार 166 हजार कृषकों को 78 करोड़ 59 लाख 89 हजार रूपए एवं मुंगेली जिले के 3503 कृषकों को 5 करोड़ 9 लाख 98 हजार रूपए का दावा भुगतान किया गया है। रबी फसलों के बीमा के तहत बालोद जिले के 2095 किसानों को 5 करोड़ 13 लाख 20 हजार रूपए, बलौदाबाजार के 137 किसानों को 22 लाख 69 हजार रूपए, बस्तर के 73 कृषकों को 3 लाख 59 हजार रूपए, बिलासपुर जिले के 849 किसानों को 34 लाख 72 हजार रूपए, दंतेवाड़ा जिले के 32 कृषकों 83 हजार रूपए, धमतरी जिले के 202 किसानों को 52 लाख 24 हजार रूपए, दुर्ग जिले के 11 हजार 105 किसानों को 49 करोड़ 4 लाख 61 हजार रूपए, गरियाबंद के 15 किसानों को एक लाख 15 हजार रूपए, कोण्डागांव के 12 किसानों को एक लाख 2 हजार रूपए, कोरबा के 30 किसानों को 8 हजार रूपए, कोरिया जिले के 224 किसानों को 16 लाख 4 हजार रूपए, रायगढ़ जिले के चार किसानों को 43 हजार रूपए, रायपुर के 101 किसानों को 17 लाख 9 हजार रूपए, सुकमा जिले के 10 किसानों को 16 हजार रूपए, सूरजपुर जिले के 178 किसानों को 7 लाख 4 हजार रूपए, सरगुजा के 599 किसानों को 29 लाख 82 हजार रूपए तथा कांकेर जिले के सात किसानों को 15 हजार रूपए की दावा राशि का भुगतान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

विराट-अनुष्का के घर गुड न्यूज : विराट कोहली पिता बनने वाले हैं, अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की फोटो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं। विराट ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर यह जानकारी दी। विराट फिलहाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम के साथ यूएई में हैं। उनका 6 दिन का क्वारैंटाइन पीरिएड आज यानी गुरुवार को खत्म […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल