AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार

Indiareporter Live
शेयर करे

AA23 में बदले-बदले नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 02 अगस्त 2026। पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हर फिल्म और हर नया लुक अपने आप में चर्चा का विषय बन जाता है। अब लोकेश कनगराज के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म AA23 को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ऐसे अवतार में नजर आएंगे, जिसे दर्शकों ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा।

सूत्र का दावा है कि अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज ने इस लुक पर काफी रिसर्च और एक्सपेरिमेंट किए हैं। दोनों की कोशिश है कि किरदार की स्टाइलिंग सिर्फ आकर्षक न लगे, बल्कि उसकी पूरी शख्सियत और कहानी को भी पर्दे पर बयां करे। यही वजह है कि इस लुक को लेकर काफी गोपनीयता बरती जा रही है। 

अल्लू अर्जुन अपने किरदारों में पूरी तरह ढलने के लिए जाने जाते हैं। ‘आर्या’ से ‘पुष्पा’ तक उन्होंने हर बार अपना अलग रंग दिखाया है। दूसरी ओर, लोकेश कनगराज की फिल्मों की खास पहचान उनके दमदार किरदार और यूनिक विजुअल स्टाइल हैं। ऐसे में दोनों का साथ आना निश्चित रूप से खास होने वाला है।

अल्लू अर्जुन की एटली निर्देशित ‘राका’ और ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ जैसी फिल्मों ने भी दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। अब निगाहें AA23 के इस रहस्यमयी और संभावित आइकॉनिक लुक पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 02 अगस्त 2026। रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब एक बड़े पड़ाव पर पहुंच गया है। फिल्म के मेकर्स ने यश के किरदार ‘राया’ की रहस्यमयी झलक वाला नया पोस्टर जारी […]

You May Like

छात्रों की गूंज का प्लान ‘डीकोड’....|....मेरठ में 44 सील भवनों पर गरज रहा बुलडोजर....|....'इतिहास पढ़ाओ मत, दिखाओ': जड़ें मजबूत होंगी तो अपने हिसाब से पैर फैलाऊंगा....|....नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ....|....जिनपिंग से मोदी की दो टूक: रिश्ते आगे बढ़ाने हैं तो सीमा पर शांति जरूरी....|....तारा क्षेत्र के जंगल आदिवासियों के जीवन आधार, भाजपा सरकार ने उसको नीलाम कर दिया - भूपेश बघेल....|....80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’....|....चलती मालगाड़ी के इंजन पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी....|....25 सितंबर को ‘लव लॉटरी’ में खुलेगा रिश्तों और कानून का नया राज....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों लोगों के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसपी ऑफिस पहुंचे