सरकार ई-20 पेट्रोल को वैकल्पिक करे पूरा पैसा लेकर मिलावटी पेट्रोल बेच रहे – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

ई-20 पेट्रोल की अनिवार्यता जनता को परेशान कर रही

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 10 अगस्त 2026। एथेनाल मिश्रित पेट्रोल (ई-20) के कारण जनता परेशान हो रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ई-20 पेट्रोल देश की जनता के लिए मुसीबत बना। सरकार ई-20 पेट्रोल को वैकल्पिक करे जिस उपभोक्ता को ई-20 पेट्रोल नहीं डलवाना हो उसे बिना एथेनाल मिश्रित पेट्रोल डलवाने की छूट मिलनी चाहिए। अभी पेट्रोल पंपों पर सिर्फ ई-20 पेट्रोल मिल रहा है, जिसके कारण जनता परेशान हो रही है। एथेनाल मिलाकर सरकार तो मुनाफा कमा रही है लेकिन जनता तो प्योर पेट्रोल की कीमत का भुगतान कर रही है तथा गाड़ी खराब होने की परेशानी अलग से भुगत रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार ने नफा नुकसान का वैज्ञानिक परीक्षण किये बिना पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनाल मिला कर पेट्रोल बेचना शुरू कर दिया है जिसके कारण लोगों के वाहन खराब हो रहे है। ई-20 पेट्रोल के कारण लोगों की गाड़ियां न सिर्फ खराब हो रही है इस एथेनाल वाले पेट्रोल के कारण वाहनों की माईलेज भी आधा हो गया है। मोदी सरकार ने अपने एक मंत्री की जिद और उनके पुत्रों के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए पूरे देश को संकट में डाल दिया है। ई-20 पेट्रोल आम पेट्रोल की अपेक्षा शुरू नहीं है इसीलिए माईलेज में कमी आ रही है तथा गाड़ियों के इंजन भी खराब हो रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विशेषज्ञों का कहना है ई-20 पेट्रोल के कारण एथेनाल हवा से नमी को जल्दी सोख लेता है। पुराने वाहनों में लगे मेटल (लोहे) के फ्यूल टैंक और फ्यूल पंप में इस नमी के कारण अंदर ही अंदर जंग लगने की संभावना बढ़ जाती है, जो इंजन में जाकर उसे नुकसान पहुंचा सकता है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एथेनाल एक बेहतरीन (घुलनशील) की तरह काम करता है। अप्रैल 2023 से पहले बनी (या केवल ई-10 के लिए डिजाइन की गई) गाड़ियों के रबर सील, गैस्कैट, प्लास्टिक और फ्यूल पाइप एथेनाल के संपर्क में आने से कमजोर होकर टूटने या रिसने लगते है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लंबे समय तक ई-10 या उससे कम क्षमता के लिए बनी गाड़ियों में सीधे ई-20 ईंधन डालने से फ्यूल इंजेक्टर जाम हो सकते है और महंगे पुर्जे खराब हो सकते है, जिससे भारी मेंटेनेंस खर्च उठाना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Next Post

एसीएफआई ने अमृतसर में कृषि डीलरों और वितरकों के लिए टिकाऊ कृषि जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अमृतसर, 10 अगस्त 2026। भारत के 85 प्रतिशत एग्रोकेमिकल उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्षसंगठन एग्रो केम फेडरेशन ऑफ इंडिया (ACFI) ने शुक्रवार को अमृतसर में कृषि विक्रेताओं (डीलरों) एवंवितरकों के लिए एक जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि रसायनउद्योग […]

You May Like

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ तबादला....|....वेलनेस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट....|....बीकॉम के बाद अपनाई 100% जैविक खेती और डेयरी....|....चिकन-दुकान पर गाली देने से रोका,युवक ने कैंची किया हमला....|....चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष के इस्तीफे पर फैसला नहीं....|....खाने की तलाश में कुएं में गिरा भालू का शावक....|....अति प्राचीन है रायपुर का बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर....|....एसीएफआई ने अमृतसर में कृषि डीलरों और वितरकों के लिए टिकाऊ कृषि जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया....|....सरकार ई-20 पेट्रोल को वैकल्पिक करे पूरा पैसा लेकर मिलावटी पेट्रोल बेच रहे - कांग्रेस....|....सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार