‘राम मंदिर में चंदा चोरी के बाद अब चढ़ावे में हेराफेरी’: AAP और सपा के आरोपों पर ब्रजेश पाठक का तीखा पलटवार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 09 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों रुपए के गबन के आरोप लगाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत सरकार और पार्टी संगठन ने सोमवार को इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इन आरोपों को खारिज कर दिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह राम मंदिर को लेकर अफवाह फैलाकर झूठ गढ़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आंतरिक लेखा-परीक्षा (ऑडिट) का उल्लेख करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

‘चंदा और जमीन के बाद अब चढ़ावे में भी चोरी’
इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा अब भगवान के चढ़ावे को भी नहीं बख्श रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया था कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में आए करोड़ों रुपए गायब हो गए हैं। संजय सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि प्रभु श्रीराम के नाम पर चंदा चोरी और जमीन घोटालों के बाद अब दानपात्र के चढ़ावे में भी लगभग 7 करोड़ रुपए की बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला, गैस, बिजली, स्कूल, अस्पताल और मध्याह्न भोजन का पैसा खाने वाली भाजपा अब भगवान के चढ़ावे को भी नहीं बख्श रही है।

‘मामले की जांच जारी, दोषी को बख्शेंगे नहीं’
झांसी दौरे पर पहुंचे पंकज चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह सरकार का नहीं, बल्कि ट्रस्ट का विषय है। चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर के नाम पर यदि किसी प्रकार की चोरी या अनियमितता सामने आती है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बाद में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान चौधरी ने दोहराया कि सपा अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच ट्रस्ट अपने स्तर पर कर रहा है तथा चढ़ावे से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 

डिप्टी सीएम बोले- ‘अखिलेश की सोच बाबरवादी’
उल्लेखनीय है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को कहा था कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का समय-समय पर आंतरिक ऑडिट होता रहता है। इस प्रक्रिया में ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। ऑडिट की प्रक्रिया कई दिनों तक चलती है। फिलहाल भी यही प्रक्रिया जारी है और अभी तक कोई विशेष अनियमितता सामने नहीं आई है।” इस बीच, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कभी उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान नहीं किया। उनकी सोच बाबरवादी है।

Leave a Reply

Next Post

पहले काम का अधिकार छीना, अब निवाला भी छीन रही है मोदी सरकार: खरगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 जून 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की वार्षिक सीमा नौ से घटाकर चार किए जाने को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पहले ग़रीब से मनरेगा के तहत […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'