राजौरी के नौशेरा में में बारूदी सुरंग विस्फोट, छह घायल; जवानों की हालत गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

राजौरी 14 जनवरी 2025। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक अग्रिम गांव में मंगलवार को बारूदी सुरंग विस्फोट हो गया। धमाके में करीब छह जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक गश्त पर थे, तभी नौशेरा सेक्टर में खंबा किले के पास सुबह करीब 10.45 बजे एक सैनिक गलती से बारूदी सुरंग के ऊपर चला गया, जिससे विस्फोट हो गया।

उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछी हुई हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं, जिसके कारण इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।

Leave a Reply

Next Post

'स्थानीय चुनाव के लिए नहीं था INDIA गठबंधन', शरद पवार ने भी दिए अकेले चुनाव लड़ने के संकेत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 14 जनवरी 2025। महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी गठबंधन टूट की कगार पर पहुंचता दिख रहा है। दरअसल हाल ही में शिवसेना यूबीटी ने स्थानीय चुनाव अकेले लड़ने का एलान किया था। अब एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार ने […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'