धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: बरेली के युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा- बाबा की मौत मंडरा रही है; गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बरेली 04 सितम्बर 2023। बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाता गांव निवासी युवक अनस अंसारी ने सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज किए। उसके मैसेज के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने कार्रवाई की मांग की। इस पर रिठौरा चौकी के प्रभारी नवीन कुमार की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी अनस अंसारी को हिरासत में लिया है। 

हाफिजगंज थाने के इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि आरोपी की चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। इसमें उसने किसी बाबा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हत्या की बात कही है। आरोपी ने लिखा है कि बाबा की मौत मंडरा रही है। आरोपी के मैसेज के स्क्रीनशॉट कई लोगों ने ट्वीट कर इसकी शिकायत की थी। शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हत्या करने की धमकी देने की बात कबूल की।

ट्वीट में मुख्यमंत्री को धमकी देने का आरोप

आरोपी युवक की चैट के स्क्रीनशॉट को कई लोगों ने ट्वीट किया है। कई लोगों ने बाबा शब्द को लेकर मुख्यमंत्री की हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मुख्यमंत्री को धमकी देने की बात से इनकार किया। 

Leave a Reply

Next Post

एक देश-एक चुनावः अधीर रंजन ने कमेटी का सदस्य बनने से किया इनकार, जयराम रमेश ने बताई वजह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 सितम्बर 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के‘एक राष्ट्र एक चुनाव’के विचार को खारिज करते हुए इसे राज्यों पर हमला करार दिया और कहा कि यह देश की संघीय प्रणाली के विरुद्ध है।  इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय