औषधीय गुणों से भरपूर होता है नींबू जानिए इसके कई बड़े फायदे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नींबू को हमारे यहां सर्वश्रेष्ठ रोग नाशक और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाले फल के रूप में प्राचीन काल से ही मान्यता प्राप्त है. नींबू पोषक तत्वों से भरपूर फल होता है. नींबू पानी को अगर देशी कोल्ड्र‍िंक कहा जाए, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा. प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर यह पेय सेहत और सौंदर्य (Beauty) से जुड़े इतने फायदे देता है, जितने आप सोच भी नहीं सकते. हर घर में नींबू आसानी से मिल जाता है, शर्बत, अचार ही नहीं, नींबू का उपयोग कई तरह की औषधियों के बनाने में भी किया जाता है. आयुर्वेद में भी इसे एक महत्वपूर्ण फल माना जाता है. नींबू को हमारे यहां सर्वश्रेष्ठ रोग नाशक और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाले फल के रूप में प्राचीन काल से ही मान्यता प्राप्त है. नींबू पोषक तत्वों से भरपूर फल होता है. नींबू में विटामिन सी (Vitamin-C) का भंडार होता है. नींबू में विभिन्न तत्व विभिन्न मात्रा में पाए जाते हैं. नींबू का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है (Benefits of Lemon). जानते हैं कुछ खास बातें.

मंजन

रस निकलाने के बाद नींबू को फेकें नहीं, इसके छिलके को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें. सूखने के बाद इसे अच्छी तरह से पीसने के बाद किसी कपड़े से दो बार छान लें. अगर चाहें तो इसमें थोड़ा बारीक पिसा हुआ नमक भी मिला लें. इस मंजन से दांत साफ करने से दांत साफ होने के साथ मुंह व सांस की दुर्गंध से भी छुटकारा मिल जाता है.

मुहांसों से सुरक्षा

बहुत लोगों के चेहरे पर मुहांसे की समस्या रहती है, इसका इलाज भी नींबू से हो जाता है. इसके लिए डेढ़ चम्मच मलाई में एक चौथाई नींबू निचोड़ कर रोज चेहरे पर मलने से चेहरे का रंग साफ होता है. मुहांसों से भी मुक्ति मिल जाती है. यह प्रयोग लगभग एक महीने तक करना चाहिए.

कब्ज से राहत

सुबह उठकर खाली पेट दो गिलास पानी में एक नींबू और थोड़ा नमक डालकर पिए. पुरानी कब्ज हो तो ऐसा सुबह-शाम करना चाहिए. कब्ज से छुटकारा मिल जाएगा.

खट्टी डकार

अनुचित खानपान और उपयुक्त के अभाव में अपच होने से शरीर में अम्लता बढ़ जाती है और खट्टी डकारों के रूप में सामने आती है. ऐसी स्थिति में पानी में नींबू का रस, चीनी और थोड़ा नमक मिलाकर पीने से आराम मिलता है.

उल्टी 

आधे कप पानी में आधे नींबू का रस थोड़ा, जीरा और एक इलायची के दाने पीसकर मिला ले. दो-दो घंटे बाद इसे पीने से उल्टी बंद हो जाती है.

पेट दर्द

नमक, अजवाइन, जीरा व चीनी बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीस लें. इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर गर्म पानी के साथ खाने से आराम मिलता है.

गला बैठना

गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा नमक मिलाकर दो-दो घंटे बाद गरारे करें इससे गला ठीक हो जाता है.

मुंह की दुर्गंध

एक या आधा कप पानी में नींबू निचोड़ कर खूब कुल्ला करें. पानी को मुंह के भीतर इधर-उधर घुमाएं. मुंह की दुर्गंध दूर होने के साथ ही इससे दांत व मसूड़ों को भी लाभ मिलता है.

जोड़ों का दर्द 

प्रभावित अंग पर नींबू के रस की मालिश करने व नीबू मिलाकर पानी पीने से लाभ होता.

गंजापन व बालों का झड़ना

बालों की सेहत के लिए नींबू बहुत फायदे का फल है. यह गंजेपन को दूर करता है. पके केले के गूदे में नींबू का रस मिलाकर मसल लें और नियमित रूप से लगाएं गंजापन दूर होगा. नींबू के रस को आंवले के चूर्ण में मिलाकर बालों में लगाने से बाल अधिक बढ़ते हैं, रूसी खत्म होती है और बालों में जुएं भी मर जाती हैं.

Leave a Reply

Next Post

लोगों को लुभा रहे तुंबा शिल्प के मनमोहक लैम्प : बस्तर अंचल में हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 24 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा बनाए जा रहे मनमोहक तुम्बा लैम्प की मांग बाजारों में बढ़ती जा रही है। तुंबा के विभिन्न आकार-प्रकार वाले यह आकर्षक लैम्प अब लोगों के घर और बेडरूम की शोभा बनने लगे हैं। इन मनमोहक और […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर