गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल कर लें ये 5 चीजें, हमेशा बने रहेंगे फिट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

26 फरवरी 2022। धीरे-धीरे सर्दी अब विदाई की बेला में चल पड़ी है. दिन के वक्त अब सूरज की गर्मी सताने लगी है. कुछ दिनों में यही गर्मी लोगों का पसीना निकालने लगेगी और कई बीमारियों का सबब भी बनेगी. ऐसे में अब जरूरत है कि आप अपनी भोजनशैली में चेंज कर दें। गर्मी में डिहाइड्रेशन, त्वचा की संवेदनशीलता और विटामिन जैसे खनिजों की कमी जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं. जिनसे निपटने के लिए आप अपने भोजन में रसदार फल, सब्जियां और दही जैसे स्वस्थ खाद्य पदार्थ खाने की थाली में शामिल करें. आज हम आपको बताते हैं कि किन चीजों को खाने से आप गर्मियों में भी फिट रह सकते हैं।

गर्मी में पाचन को फिट रखती है दही 

प्रोटीन से भरपूर दही गर्मियों में सेहत के लिहाज से काफी फायदा पहुंचाता है.  इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी भूख को शांत रखता है, जिससे आप नमकीन और उच्च कैलोरी से भरपूर स्नैक्स खाने से बचे रहते हैं.  इससे आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए मददगार बैक्टीरिया प्रोबियोटिक भी मिलते हैं।

नींबू-पुदीने के पानी से लिवर की सफाई

गर्मी में अक्सर गला सूखता है और प्यास लगती है. ऐसे में नींबू के रस के साथ एक गिलास छना हुआ पुदीने का पानी अद्भुत काम करता है.  यह लिवर की सफाई करता है और आपके मेटाबॉलिजम को मजबूत बनाता है।

पेट को ठंडा रखता है तरबूज 

तरबूज गर्मियों का बेहतरीन फल है.  यह आपके पेट को ठंडा और हाइड्रेट रखता है. पानी की भरपूर मात्रा के कारण इससे पेट भरा लगता है.  तरबूज में लाइकोपीन भी होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को सूर्य की क्षति से बचाता है।

संतरे में होता है भरपूर पोटेशियम 

संतरे में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह पोषक तत्व गर्मियों में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.  इसमें लगभग 80 प्रतिशत पानी होता है और यह मांसपेशियों की ऐंठन को दूर करता है।

पुरानी बीमारियों में फायदेमंद है टमाटर

टमाटर एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होते हैं. उनमें लाइकोपीन जैसे फायदेमंद फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं, जो पुरानी बीमारियों, विशेष रूप से कैंसर को ठीक करने में मदद करते हैं. इसे हम कच्चा भी खा सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूट होगा पलक मुच्छल का रोमांटिक गीत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 फरवरी 2022। ब्रैडफोर्ड बॉलीवुड एंटरटेनमेंट के चेयरमैन श्री रामानायडू द्वारा निर्मित किये जा रहे म्यूज़िक वीडियो की शूटिंग कश्मीर में होगी। सुशान्त सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी’ का सुपर हिट गीत “कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ और सलमान खान की फ़िल्म किक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं