सौंफ खाने के फायदे , इस तरह से करें इस्तेमाल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हरी और कुरकुरी सौंफ हम सभी मुखवास के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।  सौंफ (Fennel Seeds) की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मी में इसका इस्तेमाल बढ़ जाता है. सौंफ में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी होते हैं।  सौंफ का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि यह याददाश्त बढ़ाता है और शरीर को ठंडा रखता है. सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा न‍ियमित सौंफ खानें से और भी फायदे होते हैं। 

सौंफ खाने के फायदे

1. बादाम, सौंफ और मिश्री को समान मात्रा में पीस लें. रोज रात को और दोपहर में खाना खाने के बाद इसका सेवन करने से स्मरण शक्त‍ि बढ़ती है। 

2. सौंफ खाने से आंखों की ज्योति भी बेहतर होती है. आप चाहें तो इसे मिश्री के साथ भी ले सकते हैं। 

3. खाली पेट सौंफ खाने से खून साफ होता है और त्वचा में चमक आती है। 

4. अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो नियमित रूप से दिन में तीन से चार बार आधा चम्मच सौंफ चबाएं. ऐसा करने से मुंह से बदबू आना बंद हो जाएगी। 

5. सिंकी हुई सौंफ मिश्री के साथ खाने से आवाज तो मधुर होती ही है यह खांसी भी भगाती है। 

6. सौंफ को अंजीर के साथ खाएं और खांसी व ब्रोन्काइटिस को दूर भगाएं। कफ और खांसी के इलाज के लिए सौंफ खाना उपयोगी है।

खून साफ करें 
सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से गर्मियों में सेवन करने से पेट को रोगों में आराम मिलता है. साथ ही खून को साफ करने में भी सौंफ मददगार साबित होती है। 

मोटापे को दूर करें 
सौंफ में काफी मात्रा में फाइबर होते हैं।  सौंफ खाने से आप अपने मोटापे को नियंत्रण में कर सकते हैं. असल में सौंफ फैट को शरीर पर जमने नहीं देती और यह मोटापे को कम करने में मददगार साबित होती है। 

इम्‍यून‍िटी बढ़ाए (Immunity)
सौंफ हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं को बढ़ाने का काम विटमिन-सी ही करता है।  विटमिन-सी शरीर में वाइट ब्लड सेल्स यानी WBC काउंट बढ़ाने में सहायता करता है। 

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, पूछा- युवाओं को रोजगार दिए बिना कैसे बनेंगे आत्मनिर्भर?

शेयर करेप्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार से पूछा सवाल प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “युवाओं को रोजगार दिए बिना कैसे बनेंगे आत्मनिर्भर? इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 सितंबर 2020। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान