जयशंकर के एलएसी पर दिए बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लद्दाख पर आपने नियंत्रण खो दिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर द्वारा एलएसी मुद्दे पर दिए बयान के बाद से सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी विदेश मंत्री  एस जयशंकर पर हमला बोला है। उन्होंने जयशंकर के वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर किए गए दावों को ‘धोखा और झांसा’ बताया। ओवैसी ने विदेश मंत्री से सवाल किया कि अगर सरकार के पास कुछ भी छुपा नहीं है तो वह संसद में बहस से भाग क्यों रही है?

चीन के मुद्दे पर मेरे सवालों का खंडन क्यों किया जा रहा?
ओवैसी ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा कि अगर चीन सीमा संकट पर सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, तो विदेश मंत्री एस जयशंकर,  संसद में बहस और चर्चा से क्यों भाग रहे हैं? इस विषय पर मेरे सवालों का खंडन क्यों किया जा रहा है? मीडिया को वहां क्यों नहीं ले जाया जा रहा है? जयशंकर के तर्क को हास्यास्पद और अप्रासंगिक करार देते हुए ओवैसी ने कहा कि जयशंकर पीएम की ‘न कोई घुसा था न कोई घुसा है..’ की लाइन पर चल रहे हैं।

सरकार ने लद्दाख में क्षेत्र का नियंत्रण खो दिया है: ओवैसी
ओवैसी ने एक और ट्वीट में लिखा कि सरकार ने लद्दाख में क्षेत्र का नियंत्रण खो दिया है और तीन साल पहले की यथास्थिति को बहाल करने में विफल रही है। क्या यह कम से कम सरकार से अपेक्षित नहीं है? वे चीन से डेपसांग और डेमचोक पर चर्चा भी नहीं करवा सकते हैं। 

मोदी सरकार सच्चाई से डरती है: ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि सरकार सच्चाई से डरती है चाहे वह “चीन के साथ लद्दाख संकट” के गुजरात दंगों पर हो। “विदेश मंत्री की धौंस और झांसा चीन के साथ सीमा संकट को हल नहीं करेगा। इसे ईमानदारी और सच्चाई को स्वीकार करने की इच्छा की आवश्यकता है। मंत्री ने आज फिर दिखाया है कि मोदी सरकार सच्चाई से डरती है, चाहे 2002 के गुजरात नरसंहार पर या फिर चीन के साथ लद्दाख संकट हो।

Leave a Reply

Next Post

40 साल के एंडरसन टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर, अश्विन को दूसरा स्थान, जडेजा-अक्षर को भी मिला फायदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष गेंदबाज का स्थान गंवा दिया है। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 40 […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग