केंद्रीय मंत्री बोले- तीन लाख करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़कें, गरीबों को पहुंचेगा फायदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 फरवरी 2023। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार पूर्वोत्तर में तीन लाख करोड़ रुपये की लागत से गरीबी उन्मूलन और लोगों की सहूलियत के लिए सड़कें बना रही है। शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि मेघालय में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं लागू की जा रही हैं। साउथ गारो हिल्स और वेस्ट खासी हिल्स जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, गरीबी मिटाने और लोगों की पीड़ा कम करने के लिए हमें अच्छी सड़कें बनानी होंगी और सरकार तीन लाख करोड़ रुपये की सड़कें बना रही है। 2024 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 

25 प्रतिशत बढ़ा सड़क नेटवर्क
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में सड़क संपर्क का नेटवर्क 2014 से 25 प्रतिशत बढ़ा है। पूर्वोत्तर में 351 परियोजनाओं में 4000 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं चल रही हैं। जो पूरा होने के करीब हैं। गडकरी ने मेघालय में 25,842 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न सड़क परियोजनाओं का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि इनमें ऐसी जगहें हैं जहां स्कूल हैं लेकिन शिक्षक नहीं हैं, ऐसे स्थान हैं जहां शिक्षक हैं लेकिन स्कूल भवन नहीं हैं और ऐसी जगहें हैं जहां सड़क संपर्क और अन्य संबंधित मुद्दों की कमी के कारण दोनों हो सकते हैं लेकिन छात्र नहीं हैं।

केंद्रीय योजनाओं से मेघालय में चंद परिवारों को ही फायदा : हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को दावा किया कि केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं से मेघालय में कुछ ही परिवारों को फायदा हुआ है। महेंद्रगंज, रोंगजेंग, मेंदीपाथर और खरकुट्टा में कई रैलियों को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि केवल भाजपा ही यह सुनिश्चित कर सकती है कि सभी लाभ मेघालय के लोगों तक पहुंचे। सरमा ने असम में अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो मेघालय में भी इसी तरह का लाभ देगी। उन्होंने कहा, भाजपा ने पिछले साल असम में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। पहले ही 50,000 लोगों को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और बाकी को इस साल मई तक नियुक्तियां मिल जाएंगी।

Leave a Reply

Next Post

डीए की मांग को लेकर कर्मचारियों ने दो दिन काम बंद करने का किया आह्वान, सरकार ने दी यह चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 19 फरवरी 2023। पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों और सरकार के बीच महंगाई भत्ते को लेकर खींचतान बढ़ गई है। कर्मचारियों के एक मंच ने उनके महंगाई भत्ते (डीए) में अल्प वृद्धि के विरोध में दो दिनों के लिए काम बंद करने का आह्वान किया […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार