सोशल मीडिया सेलेब्रिटी से मिलने के लिए न्यूयॉर्क में भड़के दंगे, गाड़ियों में हुई तोड़फोड़, कई घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 05 अगस्त 2023। अमेरिका के न्यूयॉर्क की सड़कों पर शुक्रवार को अफरा-तफरी और दंगे का माहौल रहा। दरअसल बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ सड़कों पर जमा हो गई थी और देखते ही देखते वहां झगड़ा और पथराव शुरू हो गया। कई लोग घायल हो गए और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। यह सब एक सोशल मीडिया सेलेब्रिटी या कहें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के एक मैसेज (संदेश) से हुआ। खबर के अनुसार, मशहूर यूट्यूबर काई सेनाट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में लाइव आकर कहा कि वह मैनहेट्टन के निचले इलाके में अपने प्रशंसकों से मुलाकात करेंगे और उन्हें गिफ्ट देंगे। इन गिफ्ट्स में काई सेनाट ने प्ले स्टेशन 5 देने की बात कही। काई सेनाट का यह वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया और बड़ी संख्या में युवा यूट्यूबर द्वारा बताई गई जगह पर इकट्ठा होने लगे। बता दें कि काई सेनाट के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लाखों की तादाद में सब्सक्राइबर्स हैं। 

हजारों लोगों की भीड़ हुई जमा
यूएस मीडिया के अनुसार, करीब दो हजार युवाओं की भीड़ मशहूर यूट्यूबर को देखने और गिफ्ट पाने के लिए मैनेहेट्टन के निचले इलाके में स्थित यूनियन स्कवायर पर जमा हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही हजारों की भीड़ जमा हुई, तभी कुछ युवाओं ने भीड़ और पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। कई लोग पथराव में घायल हुए। दंगे की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। 

कई गिरफ्तार
न्यूयॉर्क सिटी पुलिस के मुखिया जेफ्री माडेरे का कहना है कि स्थिति अनियंत्रित हो गई थी और काफी संख्या में लोग घायल हुए। बाद में पुलिस ने किसी तरह भीड़ को तितर-बितर करके हालात पर नियंत्रण पाए। इस दंगे के आरोप में कई युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं यूट्यूबर काई सेनाट को भी पूछताछ के लिए ले जाया गया है लेकिन अभी तक हिरासत में नहीं लिया है। 

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी के संसद में जाने का रास्ता साफ...सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक लगाए जाने के बाद लालू यादव से की मुलाकात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अगस्त 2023। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी’ उपनाम मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाकर सांसद के रूप में उनकी वापसी का रास्ता साफ होने के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान