सुशील मोदी के एक ट्वीट पर भड़क गईं लालू की बेटी, कहा- मुंह ठुर देंगे आकर…

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 20 मई 2021। बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के अपने सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर खोले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरजेडी इसके जरिये जहां नीतीश सरकार पर निशाना साध रही है, जबकि विरोधी इसे तेजस्वी की राजनीतिक नौटंकी बता रहे हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने पूछा कि तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं। इस पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भड़क गईं। रोहिणी ने एकदम ठेठ बिहारी अंदाज में कहा कि आकर मुंह ठुर देंगे।

सुशील मोदी ने ट्वीट किया कि तेजस्वी यादव को सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में अर्जित दर्जनों मकानों में से किसी को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए था, जहां गरीबों का मुफ्त में इलाज होता। कांति देवी ने मंत्री बनने के बदले जो दो मंजिला भवन तेजस्वी यादव को गिफ्ट किया था, उसमें या राबड़ी देवी के पास जो 10 फ्लैट बचे हैं, उनमें अस्पताल क्यों नहीं खोला गया?

पूछा, एमबीबीएस बहनों की सेवाएं क्यों नहीं ली गईं?

सुशील मोदी ने अगले ट्वीट में पूछा कि तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डाक्टर हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं? यदि राजद नेतृत्व में गरीबों की सेवा के लिए तत्परता और गंभीरता होती, तो अस्पताल शुरू करने के लिए पहले सरकार से अनुमति ली जाती और उसके मानकों का पालन किया जाता। मोदी ने कहा कि बिना डॉक्टर, उपकरण-स्वास्थ्यकर्मी के किसी परिसर में केवल कुछ बेड लगा देने से अस्पताल नहीं हो जाता। इससे केवल अस्पताल होने का नाटक किया जा सकता है।

तेजस्वी की बहन ने किया पलटवार

सुशील मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रोहिणी ने एकदम ठेठ बिहारी अंदाज में कहा है कि आज के बाद मेरी बहनो पे ई भगोड़ा बोला ना तो बताना मुझे, इसकी बकलोलि ना छुड़ा दिए तब देखना। बुधवार को रोहिणी ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर सुशील मोदी पर हमला बोला। रोहिणी ने ट्वीट किया, ”ई त ऐकर किस्मत आज अच्छा बांटे, नहीं तो हम उहां रहती त इनका आज अच्छें से इलाज कर देतीं! इ अपन सृजन चोरनी बहन का खूब सेवा लिए और खूब मेवा खाए है, बहुत जल्द ही सेवा का मेवा लाल से हिसाब होगा।”

लालू की बेटी बोली…मुंह थूर देंगे आकर

रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा, ”आज के बाद से मेरा या मेरी बहनों का नाम लिया ना ये लीचर तो मुंह थूर देंगे आकर! भाग यहां से राजस्थानी मेंढक। ई सुशील मोदी थेथर है सुधरेगा नहीं जब तक बिहार की बेटियों से थुरायगा नहीं। खबरदार आज के बाद तू या तेरे भोंपू मेरे या मेरी बहनों के बारे में बोले ना तो समझ लेना, जा कर अपनी सो कॉल्ड प्रोफेसर बीवी (पता है कैसे बनी) से पूछ लेना कि बेटियों से कैसे बात किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की कलह: बाजवा ने दिया अमरिंदर सिंह को 45 दिन का अल्टीमेटम, कहा- इसके बाद वे भी आजाद और हम भी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 20 मई 2021। बेअदबी के मामलों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत पर उतरे कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध विजिलेंस जांच और उन्हें धमकाने जैसी घटनाओं ने इन नेताओं में गुस्से को बढ़ा दिया है। राज्यसभा सांसद और पंजाब कांग्रेस […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ