लॉकडाउन में बंद कार्यालय में चोरों ने बोला धावा, डेढ़ लाख नगद, सवा लाख के सोने-चांदी सिक्के के साथ तिजोरी भी ले उड़े

indiareporterlive
शेयर करे

रायपुर। लॉकडाउन के बीच राजधानी में चोरी का मामला सामने आया है. चोर मुकुटनगर स्थित सिविल इंजीनियर के कार्यालय में धावा बोलकर डेढ़ लाख नगदी, सोने-चांदी के सिक्के समेत तिजोरी भी ले उड़े. पुलिस धारा 154 भादंस के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. मामला आजाद चौक थाना इलाके का है. कंकालीपारा निवासी सिविल इंजीनियर कारोबारी सोहन ताम्रकार के आफिस में चोर ने धावा बोला चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्रार्थी ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि मुकुट नगर स्थित कार्यालय लॉकडाउन के कारण 9 अप्रैल को आखिरी बार कार्यालय खोला था. इस बीच कार्य शुरू करने के लिए उसने व्यावसायिक मित्र को कार्यालय में बुलाया था, जिसके लिए 18 अप्रैल को कार्यालय खोलने पहुंचा तो देखा कि मुख्य कार्यालय जाने के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था. प्रार्थी ने अंदर आफिस में देखने पर पाया कि डेढ़ लाख रुपए कैश, एक लाख 20 हजार रुपए के सोने और चांदी के सिक्के के अलावा तिजोरी नहीं होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

आजाद चौक पुलिस के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण सिविल इंजीनियर सोहन ताम्रकार का मुकुट नगर स्थित ऑफिस बन्द था. इन्होंने अपने के पास एक छोटा सा तिजोरी दीवार पर फिक्स रखा था. अज्ञात चोर तिजोरी को निकालकर ले गया है. चोरी के संबंध में उनके कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी ।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक भी मौत नहीं, भारत में कोरोन मरीज 17 हजार पार, 543 की मौत

शेयर करेदेश के कुछ राज्यों में लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या देखें पूरी लिस्ट इंडिया रिपोर्टर लाइव (ब्यूरो ) नई दिल्ली/रायपुर 20 अप्रैल 2020। विश्व भर में कोरोना से अब तक कुल 2,411,553 व्यक्ति संक्रमित हैं वहीं भारत के कुछ राज्यों मे कोरोना वायरस तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां