IPL में आज डबल हेडर : मुंबई और दिल्ली के बीच 3:30 बजे, बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच 7:30 बजे मैच

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

IPL के आज होने वाले डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) में 4 में से दो टीमों के पास प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्ले-ऑफ में पहुंच चुकी है। उसका मुकाबला दोपहर में 3:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे शारजाह में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होगा।

आज दिल्ली और बेंगलुरु मुकाबले जीत लेतीं हैं, तो दोनों की प्ले-ऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। हैदराबाद को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। अगर यहां हारे, तो उसे प्ले-ऑफ के लिए किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

सीजन में पिछली बार मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया था। अबु धाबी में सीजन के 27वें मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 162 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 5 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

सीजन के 11वें मैच में बेंगलुरु ने हैदराबाद को 10 रन से हराया था। दुबई में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 163 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद की टीम 153 रन पर सिमट गई थी।

दुबई और शारजाह में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। दोनों जगह टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

Leave a Reply

Next Post

खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने किया पीडीएस दुकानों तथा रेडी टू ईट निर्माण इकाइयों का निरीक्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 31 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने अम्बिकापुर जिले के पीडीएस दुकानों,नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केंद्रों एवं पूरक पोषण आहार निर्माण इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में स्थित पीडीएस दुकानों के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल