गुमला में बोले सीएम हेमंत- झारखंड में पिछले 4 सालों में जितना बदलाव आया, वैसा पूर्व में कभी नहीं आया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 20 दिसंबर 2023। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते मंगलवार को गुमला प्रखंड के मुरकुंडा छापरटोली में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान 467 करोड़ की योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया और 1.45 लाख लाभुकों के बीच 204 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया। शिविर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत ने कहा, झारखंड में पिछले 4 सालों में विकास को लेकर जितना बदलाव आया है वैसा बदलाव पूर्व में कभी नहीं आया।

सीएम ने कहा कि झारखंड के बने 23 साल से अधिक हो गए। इतने सालों में इस झारखंड को युवा हो जाना चाहिए, लेकिन नवजात काल में इसका इतना शोषण दोहन किया गया कि जवानी में यह वृद्ध जैसा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में केवल शासन किया गया। विकास से यह राज्य कोसो दूर रहा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब इस राज्य का विकास हो रहा है। सरकार के पास लोगों को आने की जरूरत नहीं है, बल्कि सरकार लोगों के घरों तक न केवल पहुंच रही है, बल्कि उन्हें लाभान्वित कर रही है।

सीएम ने कहा कि गांव शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है। लोगों से संवाद का काम हो रहा है। परिसंपत्तियों का वितरण हो रहा है। सरकार का एकमात्र उद्देश्य राज्य की जनता की खुशहाली के लिए काम करना है। सीएम ने कहा कि आज राज्य के छात्र विदेशों में पढ़ रहे हैं। जिन अंग्रेजों के द्वारा हमारे पूर्वजों को बगल में बैठने नहीं दिया जाता था, आज उनके वंशज उन अंग्रेजों के साथ बैठकर पढ़ रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'इस्राइली लोगों को हमास ने नहीं बल्कि गाजा की भीड़ ने बंधक बनाया', एक रिपोर्ट में किया गया दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजा 20 दिसंबर 2023। गाजा स्थित हमास आतंकी समूह द्वारा सात अक्तूबर को इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे गए थे। गाजा से सटी इस्राइली सीमा में लगे फेंसिंग को हमलावरों ने तोड़ दिया था, जिसके बाद हमास के लड़ाकू इस्राइली शहरों में जा पहुंचे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण