अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कटनी, 13 अक्टूबर 2026। जिले में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटने से 16वर्षीय स्कूली छात्रा शिवानी लोधी की मौत हो गई जबकि 40 यात्री घायल हुए है। इनमें 27 विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं और 13 को कटनी जिला अस्पताल लाया गया है। बता दें कि घटना विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के बंजारी के पास खजुरी मार्ग की है, जहां पिपरा से मैहर जा रही रजा बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं पुलिस और स्थानीय लोग राहत-बचाव में जुटे दिखाई दिए।

जानकारी के मुताबिक रजा बस सर्विस की बस पिपरा से मैहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बंजारी के पास खजुरी मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही विधायक पुत्र समाजसेवी यश पाठक समेत कटनी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि मामले की जांच RTO विभाग से करवाई जाएंगी इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर छात्रा से 90 हजार की ठगी

शेयर करेरिफंड के झांसे में 6 बार ट्रांसफर कराए पैसे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 13 अक्टूबर 2026। जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा से साइबर ठगों ने ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर 90,249 रुपये ठग लिए। ठगों ने युवती को रिफंड का […]

You May Like

गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने....|....सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रदर्शन पर सुनवाई टली....|....पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 6 की मौत....|....छत्तीसगढ़ में बस सफर महंगा: किराए में 40% तक बढ़ोतरी....|....पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर छात्रा से 90 हजार की ठगी....|....अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस....|....ऑनलाइन रिफंड के नाम पर साइबर ठगों का नया पैंतरा....|....खुबानी और अखरोट के बगीचे मिट्टी में जमा करते हैं ज्यादा कार्बन....|....बोर्ड परीक्षाओं के ठीक बाद हो सकते हैं चुनाव....|....माइकल जॉर्डन की जर्सी 133 करोड़ रुपये में बिकी