एक करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

लालकिले से पीएम मोदी ने की 5 बड़ी घोषणाएं

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77 मिनट में देश के विकास का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही पीएम मोदी ने कई योनजाओं का ऐलान किया है। इस भाषण में उन्होंने नौजवानों को फोकस में रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से कई ऐलान किए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एक करोड़ युवाओं की एआई ट्रेनिंग होगी। इसके साथ ही महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे संसद में सहयोग करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक्स में भारत की प्रतिभागिता की कमी पर दुख जताते हुए कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति आगे आने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में 05 से 15 साल के बच्चों के लिए टैलेंट हंट का आयोजन किया जाएगा। 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐलान किया है कि एक साल में कम से कम एक करोड़ युवाओं को एआई ट्रेनिंग दी जाएगी।  प्रधानमंत्री मोदी ने यह ऐलान Gen-Z को ध्यान में रखते हुए किया है। पीएम मोदी ने कहा, 2047 में देश की आजादी के जब सौ साल होंगे तब भारत एक विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा।

मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से युवाओं के लिए एक और महत्वपू्र्ण योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है या फिर ज्यादा धन खर्च करना पड़ता है। अब उन्हें देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करके फ्री ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा, ” हमारे मध्यम वर्ग के लिए कोचिंग क्लास की स्पर्धा बहुत बड़ा बोझ बन चुकी है। मोदी ने कहा, मां-बाप को लग रहा है कि यदि कोचिंग क्लास में बच्चे को नहीं भेजा तो हम प्रतिष्ठित परिवार नहीं हैं। सरकार ने इन गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता की है। उनका हजारों करोड़ रुपये का खर्च भी बचे और उनके बच्चे भी उनके आसपास रहे सके, उनकी देखभाल हो सके, परिवार पर आर्थिक बोझ न आये और इसलिए हमने युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री आनलाइन कोचिंग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।” उन्होंने कहा, ” देश में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर है, उत्तम प्रतिभा और शिक्षक हैं। इन संसाधनों को जोड़कर हम देश के नौजवानों को फ्री कोचिंग देने का नेटवर्क खड़ा करेंगे।

5 से 15 साल के बच्चों के लिए टैलेंट हंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओलंपिक में ऐसी तमाम प्रतियोगिताएं हैं जिनमें भारत की सहभागिता नहीं रहती है। ऐसे में देश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में भी आगे रहने की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि गांव और शहरों में 5 से 15 साल के बच्चों के लिए टैलेंट हंट का आयोजन किया जाएगा और खेलों की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभाशाली बच्चों की खोज की जाएगी।

शक्ति की सप्तधारा का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से शक्ति की सप्तधारा का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सप्तधारा की पहली शक्ति उत्पादन है। दूसरी शक्ति कृषि और फूड प्रोडक्शन, तीसरी शक्ति तकनीक और इनोवेशन, चौधी शक्ति , गति शक्ति, पांचवीं शक्ति रक्षा शक्ति और छठी शक्ति ग्रीन और ब्लू इकॉनमी है। पीएम मोदी ने सातवं शक्ति सॉफ्ट पावर को बताया। सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने तीन सेमीकंडक्टर संयंत्रों में पहले ही उत्पादन शुरू कर दिया है, और आने वाले वर्षों में पांच से आठ और संयंत्र स्थापित होने की उम्मीद है।मोदी ने कहा कि वर्षों तक देश में सेमीकंडक्टर पर चर्चा तो हुई, लेकिन बड़े पैमाने पर सेमीकंडक्टर विनिर्माण सुविधाओं का अभाव रहा। चिप्स के रणनीतिक महत्व को स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तीन सेमीकंडक्टर संयंत्रों में उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है और निर्यात भी जारी है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि अगले 7-8 वर्षों में पांच से आठ और संयंत्र शुरू होने की उम्मीद है, जिससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ की दिशा में देश की यात्रा और मजबूत होगी।

 उन्होंने कहा, ”दुनिया, हमारी तरफ देखने का नजरिया बदलने के लिए मजबूर हो जाती है। मैं ऐसे ही नहीं कह रहा हूं। पिछले 12 वर्षों में देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने वह चाहे दलित हो, पीड़ित हो, वंचित हो, आदिवासी हो, गांव में रहने वाला हो, शहर का रहने वाला हो, गरीब हो, मध्य वर्ग का हाक, उत्तर हो, दक्षिण हो, पूर्व हो, पश्चिम हो हर किसी ने पिछले 12 साल में एक संकल्प के साथ समर्पण के साथ देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में योगदान दिया है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी का परिणाम है की इतने कम समय में 25 करोड़ देशवासी गरीबों को पीछे छोड़कर गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों के परिश्रम का ही परिणाम है कि कभी सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाना वाला भारत आज सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है।

हथियार वाले नक्सली तो मारे गए, लेकिन दिमागी नक्सली अभी देश में हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, देश की सत्ता में वर्षों तक माओवादी सोच वाले लोग जगह बनाकर बैठे थे। इन लोगों ने सरकारों की नीतियों को भी प्रभावित किया था। हमें नक्सलवादियों से देश को आजाद कराने में मदद मिली है। हथियार वाले नक्सल तो गए लेकिन दिमाग वाले नक्सल देश में हैं। यह देश को हिंसा में घसीटने की कोशिश में जुटे हैं। हमें इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा। इन्हें अलग-थलग करना होगा। सुरक्षित भारत बनाना हमारा दायित्व है। सुरक्षा सीमा के अंदर हो या बाहर हम सबके लिए तैयार हैं। जरूरी नहीं कि युद्ध सीमाओं पर हो, आज तेल रिफाइनरियों पर हमले हो रहे हैं, बैंकिग क्षेत्र हमलों का शिकार हो रहे हैं। हमें इन क्षेत्रों की सुरक्षा भी करनी है।

दुनिया में हर पोडियम पर सुनाई देता है भारत का राष्ट्रगान: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज भारत खेल की दुनिया में अपनी जगह बना रहा है। भारत का राष्ट्रगान आज दुनिया में हर पोडियम पर सुनाई देता है। टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना ने इसे काफी बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया गेम्स, खेलों के लिए कोचिंग, खेल चिकित्सा आदि में युवाओं के लिए काफी जगह बनी है। हम 2036 में ओलंपिक के मजबूत दावेदार बनकर उभर रहे हैं। 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों को भारत आयोजित करने वाला है।

उन्होंने कहा, ओलंपिक में इससे जुड़े 40 खेल होते हैं और 350 स्पर्धाएं होती हैं। भारत में इनमें से दो-तिहाई खेलों में हमारी मौजूदगी नहीं होती। हम उनमें योग्यता हासिल नहीं कर पाते। लेकिन मैं आपको चुनौती देता हूं। जिन स्पर्धाओं में भारत योग्यता हासिल नहीं करता, हम उनके लिए आगे बढ़ेंगे। 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों में प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव और स्कूल-स्कूल प्रतिभा खोज अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद इन प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार

शेयर करेसभी जिलों में बनेंगे MSME पार्क; सीएम मोहन यादव ने किए कई बड़े ऐलान इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को पूरा मध्यप्रदेश देशभक्ति के रंग में रंग गया। चारों ओर तिरंगा लहराया और देशभक्ति गीतों ने युवाओं को उत्साह से भर […]

You May Like

रायगढ़ में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम....|....'मेरा जमीर नहीं मानता..'; गुटखा और पान मसाला के विज्ञापन ठुकराने के फैसले पर बोले सनी देओल....|.... पीवी सिंधू को 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, भारत में आयोजन पर जताई खुशी....|....बीएसएफ ने बॉडर्र पर पकड़ी हेरोइन: दो पैकेट हुए बरामद, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस....|....छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट....|....बच्चों की मांग पर बना स्कूल, अब प्रियंका गांधी करेंगी उद्घाटन; सीएम सुक्खू बोले- निजी दौरा....|....बारिश में बीमार बुजुर्ग को जवानों ने दिया कंधा....|....अपनी विरासत को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : सीएम साय....|....एसईसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस....|....हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार