मुख्यमंत्री ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

बाढ़ आपदा प्रबंधन और क्षति का आंकलन करने के दिए निर्देश

पंकज गुप्ता

रायपुर, 16 अगस्त 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सर्तक रहने के निर्देश दिए है साथ ही उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति पर नजर रखते हुए आपदा प्रबंधन संबंधी सभी आवश्यक उपाए सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने बारिश को देखते हुए प्रभावित इलाकों में यदि कहीं कोई क्षति हुई है तो उसका शीघ्र आंकलन करने और प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता मुहैया कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है बारिश को देखते हुए सभी नियंत्रण कक्ष पूरी तरह मुस्तैद रहे, नदी-नालों के पानी के स्तर पर निरंतर नजर रखी जाए, बारिश के दौरान जल जनित रोगों को देखते हुए सभी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य केन्द्रों में जल जनित रोगों, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और सर्पदंश आदि की दवाएं और एंटीडोट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे। आपदा प्रबंधन दल मुस्तैद रहे और समय पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। 

Leave a Reply

Next Post

कृषि मंत्री ने किया थानखम्हरिया मे नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण

शेयर करेदेवकर के पास सुरही नदी मे उच्च स्तरीय पुल 15.53 करोड़ रु. का शिलान्यास क्षेत्र के विकास के लिए अनेक सड़क कार्यों का भूमिपूजन इंडिया रिपोर्टर लाइव बेमेतरा 16 अगस्त 2020। प्रदेश के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर साजा एवं […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'