विकास की राह में नक्सली रोड़ा, IED ब्लास्ट कर उड़ाया पुल, आवागमन हुआ पूरी तरह बंद

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सुकमा। बस्तर में विकास की राह में नक्सली लगातार रोड़ा बने हुए हैं. विकास होता देख बौखलाए नक्सलियों ने सुकमा जिले में दोरनापाल को जगरगुंडा से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित पुल को आईईडी लगाकर ब्लास्ट कर दिया है. ब्लास्ट इतना बड़ा था कि पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. अब इस पुल के ऊपर से भारी वाहनों का गुजरना संभव नहीं है, जब तक इसकी मरम्मत न की जाए.

गोरगुंडा के पास दोरनापाल-जगरगुंडा मार्ग पर स्थित है पुल. इसी पुल में नक्सली कई बड़ी वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

जानकारी के मुताबिक बीत रात करीब 9 बजकर 45 मिनट में अचानक एक जोरदार धामाके की आवाज सुनाई दी. करीब दो किलोमीटर के दूरी पर स्थित सीआरपीएफ 74 का कैम्प है. धामाके की आवाज के बाद तुरंत टीम को रवाना किया गया. तब पता चला कि नक्सलियों ने एक पुल को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया है. जिसके बाद से आवागमन बंद है.

बता दें कि कुछ वर्ष पहले तक नक्सलियों ने इस पुल के पास कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. जबसे सीआरपीएफ के कैम्प की स्थापना की गई, तब से घटनाओं में काफी कमी आई थी. पहले यहां पर अपहरण और लूटपाट की घटनाओं को नक्सली अंजाम दिया करते थे.

Leave a Reply

Next Post

तीन बंदरों की मौत के बाद, 25 से 30 कुत्तों के भी मरने की खबर, डाक्टर जता रहे हैं वायरस की आशंका

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव मुंगेली। कोरोना के बीच मुंगेली में 3 बन्दरों सहित दो दर्जन से ज्यादा कुत्तों के मरने की खबर आ रही है. इतनी बड़ी तादाद में जानवरों की मौत से हड़कंप मच गया है. गांव में अज्ञात वायरस की आशंका से दहशत का माहौल है. यह पूरा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल