दिन-रात खुद के ‘मजबूत नेतृत्व’ का ढोल पीटने वाले दिल्ली के हुक्मरानों की कूटनीतिक चूक और गंभीर गलतियों की कीमत सैन्य अधिकारी व सैनिकों की शहादत से देश को चुकानी पड़ी

indiareporterlive
शेयर करे

जब हमारे सैन्य अधिकारी व सैनिकों को बगैर हथियार भेजा जा रहा था, तो आर्मी प्रोटोकॉल के अनुरूप उनकी सुरक्षा के लिए हथियारबंद ‘बैकअप फोर्स’ क्यों उपलब्ध नहीं करायी गयी थी?

यदि बैकअप फोर्स थी, तो बैकअप फोर्स को सैनिको पर चीन का बर्बर हमला होते ही क्यों नहीं भेजा गया?

चीन के शत्रुतापूर्ण मनसूबों व हमारे शूरवीरों पर षडयंत्र कर धोखे से हमला करने बारे में कोई अग्रिम जानकारी और सूचना हमारी सरकार के पास क्यों नहीं थी?

सैनिकों की शहादत को लेकर लगातार जारी है कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर/19 जून 2020। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज जब पूरा देश हमारे वीर सैन्य अफसरों तथा सैनिकों की शहादत पर अश्रुपूर्ण श्रृद्धांजलि दे रहा है, तो स्वाभाविक तौर से देशवासियों के मन में अत्यंत पीड़ा भी है, आक्रोश भी और गुस्सा भी।
अब यह साफ और स्पष्ट हो चुका है कि चीन ने अक्षम्य बर्बरतापूर्ण अपराध किया है। चीनी सैनिकों ने राईफल की संगीनों, लोहे की रॉड, कंटीली बाड़ वाली लाठियों, डंडों व अन्य हथियारों से जानबूझकर हमारे जाँबाज सैन्य अधिकारी व सैनिकों पर हमला किया। जिस निर्दयता और निमर्मतापूर्वक तरीके से हमारे वीर जवानों को चीन द्वारा शहीद किया गया। 130 करोड़ देशवासियों का मन यह सोचकर कांप उठता है। यह बर्बरता क्रूरता और चीनी हिंसा सबसे अधिक गुस्सा दिलाने वाली, नामंजूर व तकलीफदेह बात है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज देश में हर मन में वेदना व हर जुबान पर भारी रोष है। पूरे देश को न केवल इस बात की नाकाबिले बर्दाश्त पीड़ा है कि भारत मां के रणबांकुरों की निमर्मतापूर्वक शहादत हुई, अपितु इस बात का आक्रोश भी है कि उन्हें चीन से लड़ने के लिये निहत्थे लोहा लेने के लिए क्यों बाध्य किया गया?
क्या प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री देश को जवाब देंगे कि भारतीय 10 सैनिको को मुंहबंदी बनाने और चीन द्वारा छोड़े जाने की खबरों में कितनी सत्यता है। देश जानना चाहता है कि
1. हमारे जांबाज सैन्य अधिकारी व सैनिकों को निहत्थे क्यों भेजा गया था?
2. किस हुक्मरान ने हमारे सैन्य अधिकारी व सैनिकों को यह आदेश दिया?
3. जब हमारे सैन्य अधिकारी व सैनिकों को बगैर हथियार भेजा जा रहा था, तो आर्मी प्रोटोकॉल के अनुरूप उनकी सुरक्षा के लिए हथियारबंद ‘बैकअप फोर्स’ क्यों उपलब्ध नहीं करायी गयी थी? यदि बैकअप फोर्स थी, तो बैकअप फोर्स को बर्बर हमला होते ही क्यों नहीं भेजा गया?
4. चीन के शत्रुतापूर्ण मनसूबों व हमारे शूरवीरों पर षडयंत्र कर धोखे से हमला करने बारे में कोई अग्रिम जानकारी और सूचना हमारी सरकार के पास क्यों नहीं थी?
5. क्या चीन की मंशा समझने में हुयी भारी चूक केंद्रीय सरकार व उनके नेतृत्व की घोर विफलता का प्रतीक नहीं?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि दिन-रात खुद के ‘मजबूत नेतृत्व’ का ढोल पीटने वाले दिल्ली के हुक्मरानों की कूटनीतिक चूक और गंभीर गलतियों की कीमत सैन्य अधिकारी व सैनिकों की शहादत से देश को चुकानी पड़ी।
देश सुरक्षित हाथों में नहीं है। अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी पर लगाम, कोरोना की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण मोर्चो पर विफल मोदी सरकार से अब सरहदों की रक्षा भी नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया योजना का शुभारंभ

शेयर करे प्रदेश के सभी शासकीय भवन और सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचना होगा अब आसान इस वर्ष 200 करोड़ रूपए की लागत के 1116 कार्य कराए जाएंगे रायपुर, 19 जून 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में  मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री सुगम […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं