मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने ली सद्भावना दिवस की शपथ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 20 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ में भी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21 वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमंडल के सदस्यांे ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सद्भावना दिवस की शपथ ली। इसके पहले उन्होंने स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल के सदस्यांे ने शपथ ली कि वे जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना देश के सभी नागरिकों में भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे। हिंसा का सहारा लिये बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में धमतरी नगर निगम ने मारी बाजी : केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव धमतरी 20 अगस्त 2020। स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के तहत नगरपालिक निगम धमतरी को विभिन्न श्रेणी में उच्च अंक प्राप्त हुए हैं, जिसके आधार पर आज केन्द्रीय नगरीय प्रशासन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह सम्मान महापौर विजय देवांगन तथा नगर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार