स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में धमतरी नगर निगम ने मारी बाजी : केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धमतरी 20 अगस्त 2020। स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के तहत नगरपालिक निगम धमतरी को विभिन्न श्रेणी में उच्च अंक प्राप्त हुए हैं, जिसके आधार पर आज केन्द्रीय नगरीय प्रशासन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह सम्मान महापौर विजय देवांगन तथा नगर निगम के आयुक्त आशीष टिकरिहा को संयुक्त रूप से कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के द्वारा प्रतीकात्मक तौर पर भेंट किया गया। आयुक्त श्री टिकरिहा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के अंतर्गत 50 हजार से एक लाख की जनसंख्या वाले ईस्ट जोन के नगरीय निकायों में से धमतरी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ, जिसके तहत केन्द्रीय मंत्री के द्वारा यह पुरस्कार दिया गया।

उन्होंने बताया कि विभिन्न बिंदुओं के आधार पर यह रैकिंग की गई। इसके तहत नगरपालिक निगम धमतरी में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, ओडीएफ डबल प्लस की रैंकिंग में भी निगम ने बेहतर अंक अर्जित किए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सोर्स सेग्रिगेशन, एमआईएस डॉक्यूमेंट प्रिपेयरिंग, कचरों के ढेर से प्लास्टिक पॉलिथीन चुनवाने, कचरों के ढेर की सफाई कर उनका समुचित निष्पादन तथा अन्य निर्धारित मापदण्डों पर नगरपालिक निगम धमतरी ने अच्छे अंक प्राप्त किए। इसके अलावा केन्द्रीय सर्वेक्षण टीम के द्वारा नगरवासियों से लिए गए फीड बैक में भी अच्छे व सकारात्मक अंक मिले, जिसके कारण ईस्ट जोन में उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर नगरपालिक निगम गौरवान्वित हुआ है। पुरस्कार प्रदान करते समय केन्द्रीय नगरीय प्रशासन मंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर कलेक्टर श्री मौर्य ने महापौर और आयुक्त को अपनी शुभकामनाएं देते हुए नगरवासियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Next Post

सद्भावना दिवस पर अधिकारियों कर्मचारियों को दिलायी गयी शपथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 20 अगस्त 2020। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय सहित सभी शासकीय कार्यालयों मंे अधिकारियों कर्मचारियों ने जाति, समप्रदाय, क्षेत्र, धर्म, अथवा भाषा का भेदभाव […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं