धान खरीदी प्रारंभ, कलेक्टर ने सेंदरी, बिरकोना, सरकंडा समितियों का किया निरीक्षण

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर। जिले की 130 सहकारी समितियों में आज एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ किया गया। जिले में 4.66 लाख 840 मीट्रिक टन धान आने की संभावना है। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने आज सेवा सहकारी समिति सेंदरी, बिरकोना और सरकंडा में धान खरीदी की व्यवस्था का निरीक्षण किया और प्रबंधकों और आपरेटरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कलेक्टर डॉ. अलंग ने सेवा सहकारी समिति सेंदरी में उपलब्ध बारदानों का निरीक्षण किया। बारदाने मार्कफेड, पीडीएस और मिलर्स से प्राप्त किये गये हैं। उन्होंने खरीदी केन्द्र में रखी गई पंजी का निरीक्षण किया। इस समिति में 6 गांव आते हैं। समिति में 876 किसान पंजीकृत हैं। उनके धान का रकबा 1028 हेक्टेयर है। समिति प्रबंधक ने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले इस बार धान का रकबा 40 हेक्टेयर बढ़ा है। कलेक्टर ने धान खरीदी में डिफाल्टर और नये किसानों से धान खरीदी के समय विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश समिति प्रबंधकों को दिया। प्रत्येक समिति में मानक धान का नमूना रखे जाने हेतु निर्देश भी उन्होंने दिया।

इस वर्ष यह व्यवस्था की गई है कि समिति में आने वाले धान की ढेरी लगाई जायेगी, फिर उसका तौल किया जायेगा। कलेक्टर ने नमीमापक यंत्र लगाकर धान की नमी को नापा। उन्होंने सेंदरी के किसान राजेन्द्र मिश्रा के धान को तौलकर धान खरीदी का शुभारंभ किया। ग्राम सेंदरी की सेवा सहकारी समिति को आदर्श खरीदी केन्द्र के रूप में तैयार किया गया है। यहां शौचालय, फर्स्ट एड बॉक्स और छायादार स्थान बनाये गये हैं जिससे धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों को सुविधा मिले। खरीदी केन्द्र में वृक्षारोपण भी किया गया है। कलेक्टर ने किसानों के बीच बैठकर बातचीत की और उनकी स्थानीय समस्याओं का समाधान भी किया, जिसपर किसानों ने प्रसन्नता जताई।

व्यवस्था को ठीक करने निर्देश

कलेक्टर ने सेवा सहकारी समिति बिरकोना का भी निरीक्षण किया। इस समिति में इस वर्ष 734 किसानों ने पंजीयन कराया है। यह संख्या गत वर्ष के मुकाबले 80 अधिक है। धान का रकबा भी 69 हेक्टेयर बढ़ा है। कलेक्टर ने धान खरीदी की पंजी और कम्प्यूटर में दर्ज आंकड़ों का निरीक्षण किया और खरीदी कार्य सतर्कता के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिरकोना समिति में ड्रेनेज की व्यवस्था को ठीक करने के लिए कहा। यहां पर भी उन्होंने तौल के लिए रखे गये धान का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। कलेक्टर डॉ. अलंग ने सेवा सहकारी समिति सरकंडा में भी धान खरीदी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला विपणन अधिकारी सुश्री शोभना तिवारी, उप-पंजीयक सहकारी सेवायें श्रीमती पांडेय, खाद्य नियंत्रक श्री एस. मसीह, सम्बन्धित समितियों के प्रबंधक, सदस्य आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

महिला सुरक्षा पर संघ प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- सबकुछ शासन-प्रशासन पर नहीं छोड़ सकते, अपने घर से करनी होगी शुरुआत

शेयर करे नई दिल्ली। देश में महिला सुरक्षा को लेकर बहस गर्म है। हाल ही में हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। रविवार को राजधानी नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए