मुख्यमंत्री ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 27 दिसंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि 28 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। छत्तीसगढ़ के गांधी के नाम से जाने वाले शर्मा जी ने ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े और छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलन की मजबूती के लिए काम किया। वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। भूपेश बघेल ने कहा कि पंडित सुदरलाल शर्मा का जीवन हमें सदा प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

जानिए कौन हैं आरसीपी सिंह, जिन्हें मिली JDU अध्यक्ष की जिम्मेदारी

शेयर करेआरसीपी सिंह को मिली JDU अध्यक्ष की जिम्मेदारी चर्चित आईपीएस लिपि सिंह के पिता हैं आरसीपी सिंह आरसीपी सिंह, नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 27 दिसम्बर 2020। जनता दल यूनाइडेट (जदयू) की रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें पार्टी में नंबर दो की […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग