भिलाई में गैस सिलेंडर की दुकान में लगी आग, ब्लास्ट में एक फायर फाइटर जख्मी

indiareporterlive
शेयर करे

सुपेला स्थित मार्केट में हुई आगजनी, घटना के कारणों की जांच में जुटी टीम

आग पर करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिलाई 25 जुलाई 2020। शहर के सुपेला स्थित मार्केट की एक दुकान में आग लग गई। शनिवार सुबह सूचना मिलते ही फायर फाइटिंग टीम मौके पर पहुंची। जिस दुकान से धुआं उठता दिखा वो एलपीजी के छोटे सिलेंडर की दुकान थी। देखते ही देखते आग ने सिलेंडर को भी चपेट में ले लिया। कुछ देर में धुएं ने बड़ी लपटों की शक्ल ले ली। जानकारी के मुताबिक दुकान संचालक का घर पिछले हिस्से में है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग बुझाने के दौरान फायरमैन हरिओम गुप्ता को सिलेंडर ब्लास्ट होने से कंधे पर चोट आई। इसके बाद बैकअप के लिए दुर्ग फायर कंट्रोल रूम की एक दमकल वाहन और भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने मौके पर जमा हो रही भीड़ को खदेड़ा। बड़ा हादसा ना हो या आसपास की दुकान या मकान चपेट में ना आए, इसका भी ख्याल रखा जा रहा था। विजय चतुर्वेदी, अवतार सिंह, शैलेंद्र देशमुख, मनोज सोनवानी, धनु यादव, अशोक सिंह, संतोष मढ़रिया, रामनाथ कुर्रे और धनाऊ नाम के कर्मचारियों की टीम ने आग को बुझाया।

Leave a Reply

Next Post

सोलर मास्ट संयंत्र से जगमगा रहे रूर्बन क्षेत्र के ग्राम : प्रकाशीय सुविधा के अलावा पर्यावरण संरक्षण में भी फायदेमंद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव धमतरी 25 जुलाई 2020। रूर्बन मिशन के तहत जिले में जहां सोलर पम्प, सोलर हाइमास्ट, सोलर मिनी मास्ट संयंत्रों की स्थापना क्रेडा के माध्यम से की गई है। वहीं रूर्बन क्षेत्र के दो क्लस्टर लोहरसी और रामपुर क्लस्टर के 29 ग्रामों को सोलर हाई मास्ट […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ