आयुष्मान योजना में न भ्रष्टाचार, न स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, भ्रम फैला रही कांग्रेस : डॉ. मिश्रा

Indiareporter Live
शेयर करे

निजी अस्पतालों को 451 करोड़ का भुगतान किया गया, 379 करोड़ भुगतान प्रक्रियाधीन, इसमें 287 करोड़ जारी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 27 जुलाई 2026। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने रविवार को एक बयान जारी कर आयुष्मान योजना को लेकर कांग्रेस के लगाए आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बुनियाद झूठ की राजनीति पर टिकी हुई है, मुद्दा विहीन कांग्रेस आयुष्मान योजना को लेकर अनर्गल प्रलाप कर रही और जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि वास्तविक स्थिति यह है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य शासन द्वारा योजना के अंतर्गत उपचार प्रदान करने वाले निजी अस्पतालों को 451 करोड़ रुपए राशि का भुगतान किया जा चुका है, वहीं निजी अस्पतालों के 379 करोड़ रुपए के दावों का भुगतान प्रक्रियाधीन है, इसके लिए सरकार ने 287 करोड़ राशि जारी गई है, जिससे भुगतान की कार्यवाही निरन्तर जारी है। भाजपा प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि अस्पतालों को दावा राशि का भुगतान एक सतत एवं नियमित प्रक्रिया है, जो उपलब्ध बजटीय संसाधनों एवं स्वीकृत दावों के आधार पर किया जाता है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने यह भी कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों के इलाज के  प्रति पूर्णत: संवेदनशील है। स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य नोडल एजेंसी का निरंतर प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक पात्र परिवार को गुणवत्तापूर्ण, नि:शुल्क एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हों और इसके लिए अस्पतालों को भी नियमानुसार शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि कांग्रेस की आदत रही है कि वह जनकल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगा लगाए और अफवाह फैलाए, जब राज्य सरकार गरीबों को समय पर इलाज और अस्पतालों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर रही है, तब कांग्रेस झूठे और मनगढंत आंकड़े पेश कर प्रदेश जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर र

Leave a Reply

Next Post

अनुज शर्मा की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट सख्त

शेयर करेविधायक बोले- छवि खराब करने की साजिश; मॉर्फ फोटो और अश्लील पोस्ट हटाने के आदेश इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने धरसीवां विधायक और छालीवुड अभिनेता अनुज शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रही कथित ट्रोलिंग को लेकर सख्ती दिखाई है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर […]

You May Like

फिलीपींस में समंदर के बीच नाव बनी आग का गोला....|....खाली सरकारी इमारतों में बनेंगे छात्रावास....|....जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन....|....एमपी में यात्री परिवहन का नया विजन....|....हादसे के बाद बिस्तर पर जिंदगी, सीएम ने फोन पर जाना पीड़ित का हाल....|....विरोध के बीच टली एसईसीएल जनसुनवाई फिर 25 सितंबर को....|....छत्तीसगढ़ को मिली 10,783 करोड़ रुपये की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं की मंजूरी....|....चैंपियंस लीग: विश्वकप के हीरो ने लगाई हैट्रिक, पीएसजी जीती....|....सांसद निधि के उपयोग में भाजपा सांसद फिसड्डी, जनता के विकास का पैसा पड़ा है अटका: कांग्रेस....|....एआई मिशन के नाम पर युवाओं को सपना नहीं, रोजगार का ठोस रोडमैप चाहिए - कांग्रेस