अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 30 जुलाई 2020। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के निवास कार्यालय में आज अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष भुनेश्वर शोभाराम बघेल और उपाध्यक्ष द्वय किस्मत लाल नंद एवं श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने अपने-अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी, अध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग महेन्द्र छाबड़ा, अनुसूचित जाति प्राधिकरण के सचिव और संभाग आयुक्त दुर्ग जी.आर. चुरेन्द्र भी उपस्थित थे।

मंत्री डॉ. टेकाम ने प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारी पूरी उर्जा और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपायुक्त दुर्ग आर.के. खुटे ने बताया कि प्राधिकरण का मुख्यालय दुर्ग में रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

इस खास वजह से कोरोना का संक्रमण, रोगियों में गंभीर हो जाता है स्टडी में हुआ खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वैज्ञानिकों ने पहले से कोई बीमारी न होने के बावजूद कुछ मरीजों में कोरोना से हालत बिगड़ने की वजह का पता लगा लिया है। नीदरलैंड के शोधकर्ताओं ने खुलासा किया कि ऐसा इन मरीजों में विशेष जीन टीएलआर7 की निष्क्रियता के कारण होता है।  शोधकर्ताओं […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग