राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया वन भू-अधिकार पत्रों का वितरण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 14 जुलाई 2020। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन वाणिज्य कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विगत दिवस गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों एवं नवीन राशन कार्ड वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण करें। श्री अग्रवाल ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व मंत्री ने विकास खण्ड मरवाही के 22 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण किया। उन्होंने ग्राम हर्री के बिरसपतिया, सम्पतिया, ग्राम घुसरिया की श्रीमती लीलावती, ग्राम बेलझिरिया की श्री कृष्णबाई, पुन्नीबाई, श्रीमती जगतीबाई, कुसुमबाई, श्रीमती मानकुवंर, उर्मिला बाई, ललिता बाई, सुमित्राबाई, सोनरिया बाई, इन्द्रकुवंर, चांदनी, सोनिया बाई, श्रीमती गोवाती बाई, दीपक, ग्राम धोबहर की श्रीमतीं मुन्नीबाई, ग्राम बंधौरी की श्रीमति लीलाबाई, श्रीमती राधाबाई को वन भू-अधिकार पत्र का वितरण किया।

इसी प्रकार उन्होंने विकासखण्ड गौरेला के ग्राम चुक्तीपानी की सुखवती, गंगावती, संगीता, आशा, समरतिया और ग्राम सारबहरा की ज्योति साहू, किरण बाई, इन्द्रवती, अनिता, सबीना फारूकी को नवीन राशनकार्ड का वितरण किया।

Leave a Reply

Next Post

विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को किया संबोधित "युवाओं के स्किल से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा"

शेयर करेपीएम मोदी ने युवाओं को स्किल के महत्व के बारे में बताया स्किल इंडिया मिशन का मकसद स्किल के जरिए रोजगार बढ़ाने पर फोकस करना इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 15 जुलाई 2020 विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को युवाओं को संबोधित […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान