इस खास वजह से कोरोना का संक्रमण, रोगियों में गंभीर हो जाता है स्टडी में हुआ खुलासा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वैज्ञानिकों ने पहले से कोई बीमारी न होने के बावजूद कुछ मरीजों में कोरोना से हालत बिगड़ने की वजह का पता लगा लिया है। नीदरलैंड के शोधकर्ताओं ने खुलासा किया कि ऐसा इन मरीजों में विशेष जीन टीएलआर7 की निष्क्रियता के कारण होता है। 

शोधकर्ताओं ने कहा कि टीएलआर7 कोविड-19 के खिलाफ सक्रिय प्रतिरोधी क्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर यह ठीक से काम न करे तो कोई बीमारी न होने पर भी मरीज वेंटीलेटर की स्थिति तक चला जाता है या उसकी जान भी चली जाती है। 

नीदरलैंड में रैडबोड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने गंभीर हालत में पहुंचे दो परिवारों के चार युवा मरीजों की आनुवांशिक संरचना का विश्लेषण किया, जिन्हें पहले कोई रोग नहीं था। इन चार मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा गया था। शोध में पाया गया कि इन मरीजों में यह जीन मौजूद तो था, लेकिन वह कार्यक्षमता खो चुका था। 

शोधकर्ताओं ने कहा कि टीएलआर जीन मानव कोशिकाओं में कई तरह के प्रोटीन बनाता है, जो वायरस या बैक्टीरिया के बाहरी हमले की पहचान में सहायक होते हैं और प्रतिरोधी क्षमता को सक्रिय करते हैं। लेकिन जीन में बदलाव से ऐसे प्रोटीन नहीं उत्पन्न हो पाते और मरीजों की हालत बिगड़ती चली जाती है। यह अध्ययन अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित हुआ है। 

Leave a Reply

Next Post

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ही दिन विद्या की शकुंतला देवी समेत रिलीज हो रही 3 फिल्में, जानें कहां और कैसे देखें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव महामारी के चलते जहां पूरे देश में सिनेमाघर बंद हैं वहीं अब नई फिल्मों को डिजिटली रिलीज कर दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है। हॉटस्टार, अमेजन, नेटफ्लिक्स समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों के लिए बड़ी फिल्मों की सौगात लेकर आ रहे हैं जिसके चलते 31 […]

You May Like

नो-एंट्री में घुसे 7 भारी वाहन पकड़ाए....|....छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से थमेंगे बसों के पहिए:किराया बढ़ाने की मांग....|....एडेड स्कूलों के 811 तदर्थ शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, वर्षों से अटकी सैलरी मिलने का रास्ता साफ....|.... दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी, जिले के विकास की नब्ज टटोलेंगे....|....डायन होने के शक में महिला को बनाया बंधक....|....इंटर्न डॉक्टरों का धरना तीसरे दिन भी जारी....|....खेलते-खेलते लापता हो गई दो साल की मासूम, गड्ढे में मिला शव....|....टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में ही धीमी पड़ी यश की फिल्म....|....प्रदेश में स्कूलों की हालत खराब, बच्चे आंदोलन कर रहे - कांग्रेस....|....टेस्ट मीटर और स्मार्ट मीटर की रीडिंग में भारी अंतर ने खोली पोल, स्मार्ट मीटर फेल तो जनता से वसूली कैसी? - कांग्रेस