इम्यूनिटी स्टॉग ही नहीं इन 5 रोगों की भी छुट्टी कर देता है ‘तुलसी मिल्क’

indiareporterlive
शेयर करे

आयुर्वेद में तुलसी की पत्तियों को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। तुलसी की पत्तियों का सेवन करके व्यक्ति घर बैठे ही कई तरह के रोगों से निजात तक पा सकता है। कोरोना महामारी के समय लोग तुलसी की पत्तियों का काढ़ा बनाकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि तुलसी की पत्तियों को दूध में उबालकर पिया जाए तो बहुत से रोगों से अपने आप ही निजात मिल जाती है। इससे पहले ही आप सेहत से जुड़े फायदे हासिल करने के लिए तुलसी मिल्क बनाएं, इसे बनाने का सही तरीका और पीने का सही समय भी जान लें, ताकि आपको मिलें तुलसी और दूध के सारे फायदे। 

कैसे करें सेवन-
तुलसी मिल्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले डेढ़ गिलास दूध को उबालना है। दूध के उबलने पर इसमें 8 से 10 तुलसी की पत्तियां डालकर उसे और उबालें। जब दूध लगभग एक गिलास रह जाए तब गैस बंद कर दें। दूध के हल्का गुनगुना होने पर इसका सेवन करें। याद रखें इस दूध का नियमित सेवन करने से ही आपकी इम्यूनिटी स्टॉग बनेगी और आप कई रोगों से दूर रहेंगे।  

तुलसी मिल्क किन रोगों से लड़ने में करता है मदद

माइग्रेन से राहत

दूध में तुलसी के पत्ते उबालकर पीने से सिर दर्द या माइग्रेन जैसी दिक्कतें जड़ से ठीक हो जाती हैं। अगर आप लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं हैं तो आप चाय की जगह रोजाना दूध में तुलसी के पत्ते डालकर पीएं। 

तनाव और डिप्रेशन होता है दूर

तुलसी के पत्तों में न सिर्फ औषधीय गुण मौजूद होते हैं बल्कि इन पत्तियों में हीलिंग गुण भी शामिल होते हैं। यदि आप भी ऑफिस की टेंशन या परिवार की कलह की वजह से डिप्रेशन जैसी समस्या से घिरे रहते हैं तो दूध में तुलसी की पत्तियों को उबालकर पीएं। ऐसा करने से डिप्रेशन की समस्या से उबरने में मदद मिलती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद

आज कोरोना महामारी के दौर में हर व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की तरफ ध्यान दे रहा है। कोई भी रोग आपको तभी घेर सकता है जब आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में तुलसी के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल एवं एंटीवायरल गुण सर्दी, खांसी और जुकाम से भी दूर रखते हैं।

दिल की सेहत का रखता है ध्यान

दूध में तुलसी के पत्तों को उबालकर पीने से हमारा हृदय भी स्वस्थ रहता है। रोजाना खाली पेट तुलसी मिल्क पीने से  ह्रदय रोगियों को काफी फायदा मिलता है। 

दमा रोग में लाभ

अगर आप सांस संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो तुलसी मिल्क पीएं। बदलते मौसम से होनी वाली परेशानियों से यह घरेलू नुस्खा बेहद कारगर है।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश: वायरल वीडियो मामले पर शिवराज की कड़ी कार्रवाई, दिग्विजय सहित 11 पर एफआईआर

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव  भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सोशल मीडिया पर एक एडिट किया हुआ वीडियो बीते कुछ दिनों से वायरल हो रहा था। इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया था। इसे 11 लोगों ने रीट्वीट […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं