किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों को वापस लाने मंत्री भगत ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन के साथ अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें स्थगित की जा चुकी हैं. ऐसी स्थिति में किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के करीब 500 मेडिकल छात्रों को वापस लाने मंत्री अमरजीत भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.

किर्गिस्तान में फंसे मेडिकल छात्रों में बलरामपुर विधायक बृहस्पत सिंह का पुत्र भी शामिल है. जानकारी मिलने पर उन्होंने वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए छात्रों से बात की. उनकी स्थिति के बारे में जाना और उन्हें ढांढस बंधाया कि वे उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

बच्चों की घर वापस लौटने की व्याकुलता को देखते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छात्रों की वापस का आग्रह करते हुए पांच सौ छात्रों की सूची भी सौंपी. मंत्री अमरजीत भगत ने पीएमओ और विदेश मंत्रालय में भी बात की, ताकि छात्रों को किसी तरह की तरह की तकलीफ न हो.

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश का असर, एक ही दिन में आधे हुए सब्जियों के दाम, सब्जियों, फल और आवश्यक वस्तुओं की सुचारू हुई आपूर्ति …

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के तत्काल बाद ही सभी सब्जियों के दाम लगभग आधे हो गए हैं. शुक्रवार को जहां भिंडी, भाटा, गोभी और टमाटर के दाम 40 रुपए के करीब थे, आज वो सीधे आधे 20 रुपए किलो हो गए है. गौरतलब है […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल