मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश का असर, एक ही दिन में आधे हुए सब्जियों के दाम, सब्जियों, फल और आवश्यक वस्तुओं की सुचारू हुई आपूर्ति …

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के तत्काल बाद ही सभी सब्जियों के दाम लगभग आधे हो गए हैं. शुक्रवार को जहां भिंडी, भाटा, गोभी और टमाटर के दाम 40 रुपए के करीब थे, आज वो सीधे आधे 20 रुपए किलो हो गए है.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को जनता के नाम दिए अपने संदेश में कोरोना वायरस से बचाव और इसके फैलाव को रोकने के लिए 21 दिन के लाॅक डाउन के दौरान राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. इसके साथ ही कलेक्टरों को कालाबाजारी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए थे, जिसका सीधा लाभ आज जनता को मिल रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम किसी कीमत पर सामानों की कालाबाजारी नहीं होने देंगे. इसके लिए उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि कालाबाजारियों से कड़ाई से निपटें और आम जनता को सही दामों पर वस्तुओं को उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें. इसके साथ कलेक्टरों को यह भी निर्देश दिए गए कि आवश्यक वस्तुओं, सब्जी, फल आदि के परिवहन की व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आये, जो लोग साग-भाजी, फल आदि के काम से जा रहे हैं, उन्हें नहीं रोका जाए.

Leave a Reply

Next Post

अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर /बलौदाबाजार । अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से चर्चा कर कोविड-19 का संक्रमण रोकने किए गए लॉक-डाउन के दौरान कानून-व्यवस्था और जन सुविधाओं की उपलब्धता की […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल