भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना की दहशत के बीच अब गरीब परिवारों को एक साथ दिया जाएगा दो महीनों का राशन

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश, एपीएल परिवार को एडवांस में एक महीने का दिया जाएगा राशन, पीडीएस दुकानों में राशन लेने आने वालों को दूरी बनाने के निर्देश, हाथ भी धुलाया जाएगा.

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। कोरोना के चलते गरीबों को खाने की किल्लत न हो, उसे सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने एक अहम फैसला किया है। सरकार पीडीएस के तहत दो महीने का राशन एडवांस में देगी। इसका आदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवम उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि अप्रैल के साथ मई महीने का राशन भी हितग्राहियों को दिया जाए. इस फैसले का फायदा बीपीएल परिवारों को होगा। बीपीएल परिवार राशन केंद्रों से एक साथ दो महीने का राशन ले सकेंगे। जबकि एपीएल परिवारों को अगले एक महीने का एडवांस राशन मिलेगा. अतिरिक्त चावल रखने के लिए वहां मौजूद अन्य शासकीय भवनों का इस्तेमाल होगा, जिसका जिम्मा जिले के कलेक्टर को दिया गया है.

कोरोना को देखते हुए प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लॉक डाउन के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर ये खाद्य विभाग का अहम फैसला है। राशन दुकानों पर प्रशासन ने ऐतियात बरतने के निर्देश भी दिए हैं. प्रशासन ने कहा है कि राशन लेने के लिए लगने वाली लाइन में एक एक मीटर की दूरी रखी जाए. ये भी निर्देश दिए गए हैं कि दुकान में आने वाले प्रत्येक हितग्राही के हाथ सेनेटाइजर या तरल साबुन से साफ कराए जाएं.लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने शक्कर और नमक को भी एडवांस में सरकारी राशन केंद्रों से देने का फैसला किया है.

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 7 साल तक सजा पाए कैदियों को मिल सकती है पेरोल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में इस बात को लेकर सुनवाई हुई कि भीड़-भाड़ वाली जेलों में कोरोना वायरस फैलने से कैसे रोका जाए। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि जिन कैदियों को किसी मामले में 7 साल या उससे कम की सजा दी गई […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग