​​​​​​​स्वास्थ्य मंत्री ने नवनिर्मित मरचुरी एवं पोस्टमार्टम रूम का किया लोकार्पण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अम्बिकापुर 3 फरवरी 2021। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मंगलवार को लुण्ड्रा जनपद के रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित मरचुरी (शवगृह), पोस्टमार्टम कक्ष का लोकार्पण एवं अत्याधुनिक ब्लड टेस्ट मशीन सी.बी.सी. का शुभारम्भ किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओ.पी.डी., आई.पी.डी., स्टाफ कक्ष, लेबर रूम, दवाई वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से हाल-चाल जाना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और ईलाज के संबंध में पूछ-ताछ की। उन्होंने चिकित्सको से कहा कि मरीजों का ईलाज संवेदनशीलता के साथ करें। श्री सिंहदेव ने अस्पताल की साफ-सफाई एवं उत्तम प्रबंधन की सराहना की।

रघुनाथपुर पी.एच.सी. में मरचुरी एवं पोस्टमार्टम रूम बन जाने से यहाँ शवों को सुरक्षित रखा जा सकेगा तथा शवो का पोस्टमार्टम भी समय पर हो सकेगा। इसी प्रकार खून जांच करने की अत्याधुनिक मशीन प्रारम्भ होने से अब 20 मिनट में ही एक साथ एच.बी., आर.बी.सी, डब्ल्यू.बी.सी. एवं प्लेटलेट्स की जांच की जा सकेगी। बताया गया कि रघुनाथपुर पी.एच.सी. प्रदेश का इकलौता पी.एच.सी. है जहां एलोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक तीनो ईलाज की सुविधा उपलब्ध है। इस अस्पताल में ओ.पी.डी. के साथ 6 बेड का आईपीडी की सुविधा है। इसके साथ ही कोल्ड चैन रूम भी है जिसमे दवाईयों का सुरक्षित भंडारण किया जाता है। 3 फरवरी से यहां कोविड का टीकाकरण भी शुरू हो गया है।

इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता सीएमएचओ डॉ पी.एस. सिसोदिया, डी.पी.एम. डॉ पुष्पेंद्र राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

स्कूलों से भावनात्मक रूप से जुड़कर शिक्षक दे सकते हैं बेहतर परिणाम-संभागायुक्त डाॅ. अलंग

शेयर करेसंभागायुक्त एवं कलेक्टर ने स्कूल एवं निर्माणाधीन प्लेनेटोरियम का लिया जायजा इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 03 फरवरी 2021। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग एवं कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज मंगला स्थित शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, लिंगियाडीह में प्रस्तावित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं व्यापार विहार स्थित प्लैनेटोरियम का निरीक्षण किया। […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस