मनोज बाजपेयी के पिता का निधन, दिल्ली में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

bhagwat jaiswal
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2021। अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ हफ्ते पहले ही तबीयत बिगड़ने पर राधाकांत बाजपेयी को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके गांव में शोक की लहर है। वह बिहार के बेतिया शहर के पास एक छोटे से गांव बेलवा के रहने वाले थे। सितंबर महीने में मनोज बाजपेयी के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस वक्त अभिनेता केरल में शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही उन्हें इस बारे में बता चला शूटिंग रोककर वह परिवार के पास पहुंचे थे। जब पिता की तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ तो मनोज बाजपेयी शूटिंग पर लौटे। 

पिता के सपने को किया पूरा

मनोज बाजपेयी ने कहा था कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा पहले पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी। मनोज ने कहा, ‘18 साल की उम्र में मैं बिहार के एक गांव से दिल्ली आया। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी ज्वॉइन किया। ग्रेजुएशन खत्म किया जो कि मेरे पिता का सपना था। वह नहीं चाहते थे कि मैं अपनी पढ़ाई छोड़ूं। मैं वाकई चाहता था कि उनके सपनों को पूरा करूं और किसी तरह मैंने कोर्स खत्म कर लिया और डिग्री ली।‘

Leave a Reply

Next Post

कोरोना टीके की खोज करने वाले वैज्ञानिकों को मिल सकता है नोबेल पुरस्कार, कल होगी घोषणा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2021। महामारी का प्रकोप जारी रहने के बीच कोरोना रोधी टीका बनाने वाले दो वैज्ञानिकों को नोबेले पुरस्कार का संभावित विजेता बताया जा रहा है। चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कल यानी सोमवार को होगा, लेकिन इसके पहले ही […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'