पीलिया के चपेट में आने के बाद जागा नगर निगम, महापौर ने फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर ।  कोरोना वायरस के मार के बीच रायपुर में पीलिया के लोगों की नींद उड़ा दी है. रायपुर में पीलिया पीड़ितों की संख्या 49 से बढ़कर 78 हो गई है. पीलिया होने के पीछे का कारण बताते हुए महापौर एजाज़ ढेबर ने कहा कि कहीं न कहीं इसमें हमारी गलती है. आज मैं पानी फ़िल्टर प्लांट जायज़ा लेने गया था. जब से प्लांट बनी है तब से आज तक उसकी छननी प्लेट को नहीं बदला गया है और उसमें छेद हो गया है. उस प्लेट में एक ख़ास तरह की रेत का लेयर चढ़ाया जाता है जो सालों से नहीं बदला गया. इस कारण लेयर मिट्टी जैसे हो गया है उसमें छोटे छोटे कीड़े भी लग गए हैं. तत्काल मौके पर अधिकारियों को बुलाया और लेयर बदलने का आदेश दिया. महापौर ने कहा कि इतने लोगों को पीलिया हुआ है इसके लिए कहीं न कहीं ज़िम्मेदार हम ही हैं. जो इसकी ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं वो अधिकारी है. हम इस पर कार्रवाई ज़रूर करेंगे. ये बड़ी लापरवाही है और जनता की जान से खिलवाड़ है. हम जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे ।

Leave a Reply

Next Post

4 वर्षीय बच्चे की मौत बनकर आया तेंदुआ, गांव में दहशत का माहौल

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव गरियाबंद। जिले के कोचेंगा गांव में तेंदुआ के हमले से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 7 बजे कोंचेगा गांव के सुखराम का 4 बर्षीय बेटा पुरब आंगन […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल