धान तस्करी कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन ने उठाए सवाल, कहा- किसानों को बेईमान समझकर उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों में धान तस्करी पर हो रही कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि बॉर्डर में जितना धान रोकना है रोकिए, लेकिन किसानों को इतना बेईमान मत समझिए कि उनके धान को रोककर उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाए. मंडी में धान बेचने को प्रतिबन्ध लगा देते है, तो सरकार कम से कम किसान को पचास फीसदी राशि उपलब्ध करा दे. रमन सिंह ने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था कर दे कि किसानों से 50 फीसदी राशि देकर धान ले लिया जाए और जब समर्थन मूल्य में खरीदी का मौका आये तो बाकी रकम बाद में दे दिया जाए. यदि बॉर्डर क्रॉस कर दो सौ किलोमीटर राज्य के अंदर अवैध परिवहन हो रहा है, तो क्या चेक पोस्ट काम नहीं कर रहा है ? अंतरराज्यीय बॉर्डर पर चौकसी होनी चाहिए. बॉर्डर को सील कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि धान के अवैध अंतरराज्यीय तस्करी पर प्रतिबंध लगाने को मैं उचित कदम मानता हूँ, मैं इसका विरोध नहीं करता, लेकिन आश्चर्य होता है कि इसकी आड़ में किसानों को परेशान किया जा रहा है. मुझे पता चला है कि बिलासपुर, बलौदाबाजार, रायपुर के आस-पास के क्षेत्रो में अवैध रूप से धान को पकडऩे का काम हो रहा है. इस समय किसानों के पास विकल्प नहीं है. वह अपना धान लेकर बाजार जा रहा है. 1200-1300 रुपये में किसान धान बेच रहा है. यदि धान और पर्ची को लेकर मंडी भी जा रहा है, तो उन्हें रोका जा रहा है. किसानों के खिलाफ केस बनाये जा रहे हैं. ये बंद होना चाहिए.

Leave a Reply

Next Post

बसपा विधायक की कमलनाथ सरकार के चेतावनी, कहा- कानून व्यवस्था की स्थिति खराब मैं आपके खिलाफ

शेयर करेभिंड। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे भिंड से बसपा विधायक संजीव सिंह ने जिले में खराब होती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि हम विकास और अच्छे कामों में सरकार के साथ हैं। कानून व्यवस्था को लेकर जिस तरह के हालत बन […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान