मोर्चे पर बेटियां: घना कोहरा व कड़ाके की ठंड के बीच दुश्मन पर पैनी नजर, महिला जवानों ने संभाली सीमा की कमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 दिसंबर 2025। घुसपैठ, घना कोहरा, धुंध और ठिठुरन की चुनौती के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर महिला बीएसएफ जवान मुस्तैद हैं। ठिठुरन भरे दिन और रात में वे आधुनिक हथियारों और निगरानी उपकरणों के साथ पुरुष जवानों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर पाकिस्तान की हर हरकत पर पैनी नजर रखे हुए हैं। वे किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। आरएस पुरा सेक्टर में आईबी के पास इन दिनों घना कोहरे और धुंध छाई हुई है। इसकी आड़ में आतंकी घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं। उनकी साजिश को नाकाम करने के लिए नए साल में अपने घर-परिवार से हजारों मील दूर रहकर भी महिला जवान देश के प्रति कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभा रही हैं। महिला जवानों का साहस भी देखते ही बनता है। वे हर चुनौती से निपटने को तैयार हैं। घंटों तक गश्त करती हैं। सीमापार से घुसपैठ का सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट है। बीएसएफ से जुड़े सूत्र भी बताते हैं कि पाकिस्तान ने 72 लॉन्चिंग पैड आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए स्थापित किए हैं। आईबी के पास ही ऐसे 12 लॉन्चिंग पैड एक्टिव हैं। पाकिस्तान की तरफ से आतंकी घुसपैठ करने की लगातार कोशिश भी कर रहे हैं।

हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीएसएफ ने सीमा पर मजबूत सुरक्षा ग्रिड तैयार किया है जिसे भेद पाना अब आतंकियों के लिए नामुमकिन है। सीमा पर रात के समय गश्त, निगरानी और चौकसी का जिम्मा महिला जवान भी संभाल रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान की तरफ से होने वाली हर एक छोटी बड़ी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

तारबंदी और बीओपी पोस्ट पर जवानों की संख्या बढ़ाई
बीएसएफ ने भी तारबंदी और बीओपी पोस्ट पर जवानों की संख्या बढ़ाई है। महिला जवानों की भी तैनाती की गई है। आधुनिक व विशेष उपकरणों की मदद से जवान रात के समय पेट्रोलिंग कर रहे हैं ताकि कोई अंधेरे की आड़ में घुसपैठ करने में कामयाब न हो पाए। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान फिर आतंकवाद को मजबूत करने में लगा हुआ है। इसे देखते हुए बीएसएफ ने मजबूत सुरक्षा ग्रिड तैयार किया है। बीएसएफ के साथ सीमावर्ती गांवों में जम्मू-कश्मीर पुलिस और विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) भी चाैकस हैं।

Leave a Reply

Next Post

यूएई में GHV इंफ्रा की एंट्री: अंतरराष्ट्रीय EPC बाज़ार में बड़ी छलांग

शेयर करेGHV इंफ्रा की ग्लोबल उड़ान (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 31 दिसंबर 2025। GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट्स ने अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी में एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सफलतापूर्वक प्रवेश किया है। कंपनी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल