अंग्रेजी मीडियम स्कूल मंगला में अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया कलेक्टर ने

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 16 अक्टूबर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज मंगला स्थित शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में बनाए जा रहे अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन किया। शहर के एन.जी.ओ बिलासपुर राउन्ड टेबल 283 द्वारा इस कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधोसंरचना भी बेहतर होनी चाहिए ताकि उनका सर्वागींण विकास हो सके।  

उल्लेखनीय है कि शासकीय उच्चतर माध्यिमक मंगला का उन्नयन उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम शाला के रूप में किया गया है। इस स्कूल के प्रथम तल में चार अतिरिक्त कक्ष का निर्माण के लिए एन.जी.ओ. द्वारा सहयोग किया जा रहा है। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों का इस प्रकार सहयोग के लिए आगे आना स्वागत योग्य है। कलेक्टर ने कहा कि यह शासन की महत्वाकंाक्षी योजना है। इसका क्रियान्वयन हम सभी को मिलकर करना है।

कार्यक्रम में जिला शिक्षाधिकारी ए.के. भार्गव, शिक्षा विभाग के सहायक संचालक संदीप चोपड़े , एन. जी. ओ. राउन्ड टेबल 283 के अध्यक्ष नवदीप अरोरा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मोर बिजली मोबाईल एप से मिलेगी अनेक सुविधाएं : 90 फीसदी से अधिक सेवाओं का मिलेगा लाभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 16 अक्टूबर 2020। बिजली उपभोक्ताओं को सहजता से विद्युत सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कम्पनी के द्वारा मोर बिजली एप के नए वर्जन का शुभारंभ 6 अक्टूबर को किया गया था। इस बिजली एप के नए वर्जन में नई तकनीक […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग