जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने महिला सहित तीन ग्रामीणों को बेरहमी से पीटा, लगाया पुलिस मुखबिरी का आरोप

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर: पुलिस के अथक प्रयास के बाद भी छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में नक्सली वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीजापुर जिले के एक गांव में नक्सलियों ने फिर तीन ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी के शक में जन अदालत लगाकर बेरहमी से पीटा है। इस घटना के बाद से ग्रामीण इतने दहशत में थे कि वे पुलिस की मदद लेने तक के लिए सोच रहे थे। जैसे-तैसे नक्सलियों से बचकर सोमवार को पीड़ित ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कोकरा गांव में अक्टूबर को कुछ हथियारबंद नक्सली आए। उन्होंने आते ही ग्रामीणों को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने जन आदलत लगाकर गांव की एक महिला और तीन ग्रामीणों पर पुलिस मु​खबिरी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान उन्होंने धमकी देते हुए ग्रामीणों से कहा कि अगर आगे पुलिस का साथ दिया तो जान से हाथ धो बैठोगे।

गौरतलब है कि आदिवासियों का हितैसी बताने वाले नक्सलियों की अब विचारधारा बदल गई है। अब वे बस्तर के आदिवासियों को ​ही अपना शिकार बनाने लगे हैं। पुलिस और फोर्स की लगातार कार्रवाई के बाद से बौखलाए नक्सली अब ग्रामीणों को मारने और उनके साथ अत्याचार करने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

तंबाकू खाने और धूम्रपान करने वालों का काटा गया चालान

शेयर करेबिलासपुर: जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिये तंबाकू निषेध जागरूकताअभियान चलाया जा रहा है। अभियान की इस कड़ी में आज शहर के बड़े चैक-चैराहों पर जागरूकता कार्यक्रम और चालानी कार्यवाही की गई। प्रदेश में पहली बार इस तरह की कार्यवाही शुरू की गई है। चालानी कार्यवाही सुबह 11 […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय