देश का दिल मत टूटने देना

indiareporterlive
शेयर करे

वक्त बहुत कम है देख, यूं ही न निकल जाए
बन जा तू पूरब दिशा, सूरज तो निकल पाए

लेखक, राजेश बिस्सा
9753743000

सोशल मीडिया को ज्ञान का श्रोत बनाकर शिक्षक की भांती समाज जागृत करने निकल पड़े साथियों से मेरी यही विनती है कि अपनी जवाबदारियों को समझिये। देश आपकी ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है।

युवा पानी की वह धार है जो सही दिशा में चली गई तो क्रांति लाती है। गलत दिशा चली गयी तो बर्बादी लाती है। और अगर धारा के साथ बहकर रह गई तो सागर में मिलकर स्वयं को नष्ट कर लेती है।

नदिया की धारा से जो पानी अलग होकर सही दिशा में बहता है वही सृष्टि का रक्षक, विकास का पोषक और सुख-समृद्धि का वाहक होता है। खेती, किसानी, कल-कारखाने, विकास के हर पहलू इसका जीवंत उदाहरण हैं। नदी की धारा के साथ जो बहता चला जाता है वह अंततः सागर में गिर कर अपने अस्तित्व को खत्म कर लेता है। युवाओं को अपनी दिशा बहुत सोच समझकर तय करनी है।

युवाओं के एक बहुत बड़े हिस्से को मैं देख रहा हूं कि वह समर्थक के रूप में अपनी भूमिका निर्वहन कर रहा है। आने वाले विचारों का ताली पीटकर से ऐसा स्वागत कर रहा है मानों उसे दिशा मिल गयी हो। यह जाने सोचे बिना कि वह जिस धारा में बह रहा है उससे भारत माता को फायदा पहुंचेगा या नुकसान। युवाओं को अब संभल जाना चाहिये।

युवा जब वह भावनाओं में बहकर भीड़ तंत्र का हिस्सा बनता है, तब वह अपना व्यक्तित्व समूल नष्ट कर लेता है। भीड़ तंत्र का हिस्सा मत बनिए क्योंकि यह आपको कहीं का नहीं छोड़ेगी। भीड़ तंत्र का मुखिया ही सदैव सुख में रहा है, उसका हिस्सा रहे लोग नहीं।

यह चिंतन जरुर कीजिये की भीड़ तंत्र के मुखिया की जयकारा लगाकर आप कहीं समाज को क्षति तो नहीं पहुंचा रहे हैं। । इसके लिये आपको ध्यान देना है कि कहीं आप उसके साथ तो नहीं खड़े हैं –

जो नफरत फैला रहा है
जो झूठ फैला रहा है
जो प्रश्नों से भाग रहा है
जो दूसरे को नीचा दिखाकर खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित कर रहा है
जो दूसरे को चोर बताकर खुद को साहूकार बता रहा है

अगर ऐसा है तो समझ जाइये उसका उद्देश्य आपकी आंखों में धूल झोंकना है। आपको धोखा देकर राज करना है। आप समझिये बांटो और राज करो की नीति के तहत ही नफरत फैलाई जाती है। झूठ आदमी तभी बोलता है जब वह सच को छुपाकर गलत मार्ग से कुछ हासिल करना चाहता है। उत्तर देने की स्थिती में ना हो तब नेतृत्वकर्ता प्रश्नों से भागता है। किसी को दूसरे की नजरों में गिराकर स्वयं को उच्च वही बताता है, जो सवयं कमजोर होता है। साधारण सी बात है कि स्वयं को साहूकार साबित करने के लिए किसी को चोर बतलाने की आवश्यकता ही क्या है।

प्रिय युवाओं देश समाज परिवार सब आपकी ओर देख रहे हैं। आप पर भारत को महान बनाने की महत्वपूर्ण जवाबदारी है। विश्व नेतृत्व के लिये भारत को तैयार करने की जबवाबदारी है। प्रेम भाईचारे की मिसाल कायम करने की जवाबदारी है। शिक्षा की ज्योत जलाने की जवाबदारी है। संपूर्ण जवाबदारियों का केंद्र बिंदु आप हैं। देश का, देश वासियों का दिल मत टूटने दीजियेगा।

आशा है आप समर्थक बनकर छद्म लोगों के विचारों का वाहक बनना बंद करेंगे। राष्ट्र निर्माण के वाहक बनेंगे।

Leave a Reply

Next Post

लॉकडाउन की तुलना 'जेल लाइफ' से की संजय दत्त ने दुबई में फंसे हैं मान्यता और बच्चे

शेयर करेकोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में जो जहां है, वहीं फंसा हुआ है। ऐक्टर संजय दत्त ने लॉकडाउन की तुलना अपनी जेल लाइफ से की है। उस समय भी उनके पास अपना कहने को कोई नहीं था। और इस समय लॉकडाउन में भी संजय घर पर अकेले ही हैं […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां