लॉकडाउन की तुलना ‘जेल लाइफ’ से की संजय दत्त ने दुबई में फंसे हैं मान्यता और बच्चे

indiareporterlive
शेयर करे

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में जो जहां है, वहीं फंसा हुआ है। ऐक्टर संजय दत्त ने लॉकडाउन की तुलना अपनी जेल लाइफ से की है। उस समय भी उनके पास अपना कहने को कोई नहीं था। और इस समय लॉकडाउन में भी संजय घर पर अकेले ही हैं क्योंकि उनकी पत्नी मान्यता दत्त बच्चों के साथ दुबई में फंसी हुई हैं।

बता दें कि 1993 बम धमाके के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद संजय दत्त को जिंदगी के 5 साल जेल में गुजारने पड़े। जेल के दिन जिस तरह संजय के लिए काटने कठिन थे। अब कोरोना के कारण लॉकडाउन में अकेले घर में भी दिन काटना उतना ही मुश्किल हो रहा है। शायद यही वजह है कि संजय ने इसकी तुलना जेल लाइफ से की है।

‘यह अच्छा समय था अगर परिवार भी साथ होता’
एक दैनिक समाचार से बातचीत में संजय ने कहा, ‘लॉकडाउन एक ऐक्टर के लिए तो बेहतर समय था। इस समय मैं खुद को ऐक्टिंग से दूर रखकर परिवार के साथ समय गुजारता। कुछ रिफ्रेश होता। पर जैसे ही लॉकडाउन का ऐलान हुआ, मान्यता और बच्चे दुबई में फंस गए।

‘जेल से बस एक बात है बेहतर’
जेल से इसकी तुलना करते हुए संजय ने कहा, पूर्व में मैंने कई वर्ष लॉकडाउन में ही गुजारे हैं। पर, तब से अब तक में एक चीज बदली है। और वह है यह तकनीक जिसके जरिए मैं वर्चुअली अपने परिवार से लगभग रोजाना यहां रहते हुए भी मिल पाता हूं। जेल में यह सुविधा कहां होती।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी ने सरकार को दिए कई सुझाव, कोरोना बड़ी चुनौती, लेकिन मौका भी है

शेयर करेवैज्ञानिकों, इंजीनियर, डेटा एक्सपर्ट को एकजुट किया जाए इंडिया रिपोर्टर लाइव स्वामी नाथ जायसवाल नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2020 ।  राहुल गांधी ने सरकार को कई तरह के सुझाव दिए हैं. अब उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी भले ही एक बड़ी चुनौती है, लेकिन यह देश के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल