आकांक्षा पुरी और सिंगर मीका सिंह ने की शादी? फैन्स दे रहे बधाई

indiareporterlive
शेयर करे

अभिनेत्री आकांक्षा पुरी और सिंगर मीका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आकांक्षा ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर फैन्स ऐसे कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है और बधाई दे रहे हैं।

 गुरुद्वारे में बैठे नजर आ रहे हैं आकांक्षा और मीका
दरअसल आकांक्षा पुरी ने जो वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें वो गुरुद्वारे में बैठे नजर आ रहे हैं। आकांक्षा पुरी और सिंगर मीका सिंह गुरुद्वारे में बैठे हुए अरदास सुन रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में आकांक्षा ने लिखा, ‘आशीर्वाद ले रहे हैं’ और साथ ही मीका को टैग भी किया।

वीडियो और कैप्शन में बनाया दिल का इमोजी
वीडियो और कैप्शन में आकांक्षा ने दिल का भी इमोजी बनाया है। वीडियो के आखिर में लिखा दिख रहा है- फीलिंग ब्लैस्ड। इसके साथ ही दिल का इमोजी दिख रहा है। मीका ने वीडियो में सफेद रंग की शर्ट पहनी है। वहीं आकांक्षा ने रेड और ग्रे कलर का सूट पहना हुआ है। फैन्स इस वीडियो को देखकर ऐसे कयास लगा रहे हैं कि  दोनों ने शादी कर ली है। एक ओर जहां कई फैन्स को लग रहा है कि आकांक्षा और मीका ने शादी कर ली है तो वहीं कई फैन्स का ऐसा भी कहना है कि ये उनके किसी वीडियो एलबम के शूट के दौरान का है, या फिर दोनों ने प्रैंक किया है। 

Leave a Reply

Next Post

तीन बच्चों के पिता से शादी कर जया प्रदा ने खत्म कर लिया फिल्मी करियर, राजनीति में हुईं सुपरहिट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव 70-80 के दशक की हिंदी सिनेमा में राज करने वाली दक्षिण भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा 3 अप्रैल को अपना 59वां जन्मदिन मना रहीं। अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं। साल 2019 में उन्होंने उत्तरप्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग