शेखर सुमन ने कहा- सुशांत सिंह राजूपत ने 50 सिम कार्ड बदले, कोई शायद धमकी दे रहा था

indiareporterlive
शेयर करे

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही शेखर सुमन सीबीआई जांच की बात कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सुशांत की सुसाइड के पीछे गहरा राज छिपा है। हाल ही में शेखर सुशांत के पिता से मिलने पटना पहुंचे। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल उठाए। सुशांत के गले पर निशान, उनका सुसाइड नोट न छोड़ना, कई सवाल हैं जो शक के घेरे में हैं। और अब शेखर सुमन का कहना है कि कुछ ही महीनों के भीतर सुशांत ने करीब 50 सिम कार्ड बदले थे। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेखर सुमन ने कहा कि घर पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अगर सुसाइड नोट होता तो यह ओपन और शट केस हो जाता। उसी वक्त ये केस खत्म हो जाता। सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है तो ऐसे में कई सवाल सामने आ रहे हैं। और वे ये हैं कि जो लड़का रात को पार्टी कर रहा था, जो सुबह उठकर प्ले स्टेशन पर था, जो एक ग्लास जूस मांगता है, आकर बैठा है, उसके मन में अचानक ऐसी क्या बात आई कि उसने कहा चलो अब उठते हैं सुसाइड करते हैं। 

शेखर ने कहा कि ऐसी कौन-सी वजह होगी जो सुशांत ने कुछ ही महीनों के भीतर 50 सिम कार्ड बदल डाले। एक एक्टर तभी सिम कार्ड बदलता है जब उसे किसी का डर होता है या खतरा लग रहा होता है या फिर उसे कोई धमकी दे रहा होता है। वहीं, शेखर सुशांत के गले पर मौजूद निशान को लेकर बताते हैं कि अगर उसने कुर्ते से फांसी लगाई तो गले पर निशान ज्यादा बड़ा होता।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वायरस ने बॉलिवुड की तोड़ी कमर, 2020 की पहली छमाही में 1600 करोड़ रुपये का नुकसान!

शेयर करे साल 2020 के फर्स्ट हॉफ में साल 2019 की तुलना में 1600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अभी कुछ भी तय नहीं कि कब सिनेमाघरों को खोला जाएगा। इस तरह से यह मानना चाहिए कि यह अंतर समय के साथ बढ़ता जाएगा। कोरोना वायरस के कारण बॉलिवुड […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस